दिल्ली में रावण के पुतलों की हो सकती है कमी मेघनाथ औऱ कुंभ कर्ण भी होंगे महंगे

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राजधानी दिल्ली में इस दशहरे को रावण के पुतलों की कमी पड़ सकती है। यही नहीं पुतला दहन करने वालों को इस बार कुंभकर्ण औऱ मेघनाथ के पुतले भी महंगे मिल सकते हैं। लेकिन इस साल दिल्ली में जगह की कमी की वजह से रावणों की संख्या 3  गुना तक कम कर दी गई है। रावण के कारीगरों की मानें तो इस साल दिल्ली में रावण के पुतलों का अकाल पड़ सकता है।
 दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास ततारपुर में साल 1975 से रावण बनाने का काम किया जा रहा है। रावण बनाने का काम बाबा छुट्टन दास ने शुरू किया था। और धीरे धीरे यहां ओर छुट्टन बाबा से रावण बनाने का काम सिख कर दूसरे कारीगर भी रावण बनाने लगे। और बाबा छुट्टन का नाम बाबा रावण वाले प्रचलित हो गया।
यहां बनाया गया रावण ना केवल दिल्ली के अलग अलग इलाकों में बल्कि पँजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में ले जाता है। यहां के रावण वाले का दावा है कि अभी भी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित कई देश ऐसे हैं जहां छोटे साइज़ के रावण मंगवाए जाते हैं। रावण बनाने का काम टेगौर गार्डन मेट्रो स्टेशन के साथ ततारपुर में 40 बरसों से मशहूर है।
लेकिन इस बार ट्रैफिक जाम होने का हवाला देकर रावण वालों को मेन रोड से हटाकर सुभाष नगर के दो पार्क में जगह दी गई है। एक छतरी वाला पार्क और दूसरा बेरी वाला पार्क। रावण बनाने वाले करण का कहना है कि मात्र दो पार्क में मात्र  400 पुतले ही बन रहे हैं।
इनका कहना है कि पहले 100 से सवा 100 लोग रावण बनाते थे। लेकिन इस बार मात्र दो जगह में मुश्किल से 10 से 15 लोग रावण बना रहे हैं। इस वजह से इस बार अंतिम समय मे रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का अकाल पड़ सकता है और ये सभी महंगे कीमत पर मिलेंगे।
रावण कापुतला बनाने वालों का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि जिन वजहों से ट्रैफिक जाम होता है उसपर तो किसी का ध्यान नही जाता है मगरसाल में  डेढ़ से दो महीने काम करने वाले रावण के पुतला बनाने वालों को ट्रैफिक जाम का हवाला देता है।
असम और बिहार से आते हैं बांस,,,,,
रावण बनाने  लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कागज और कपड़ा तो दिल्ली से ही मिल जाता है, लेकिन इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बांस असम और बिहार से मंगवाई जाती है। दशहरे के अवसर पर दिल्ली में रावण बनाने के लिए कारीगरों को खासकर उत्तर प्रदेश और उड़ीसा से बुलाया जाता है।
एक से 50 फुट तक के बनते हैं रावण
दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 1 से 50 फुट तक रावण बनाए जाते है लेकिन स्पेशल ऑर्डर देने पर कारीगर 80 फुट के भी रावण बनाते है। ये कारीगर अपने काम में इतने माहिर है कि इन्हें रावण की जो तस्वीरें दिखाई जाती है ये हुबहु वैसा ही रावण बनाकर तैयार कर देते है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार |
23-06-2026