ईंटिकट की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे पुलिस बल का “मिशन तत्काल” मुंबई,गुजरात में 13 दलाल गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रेलवे पुलिस बल(आरपीएफ) ने देश भर में ई टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। देश भर के रेलवे पुलिस यूनिट विशेष अभियान के तहत ई टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर छापेमारी कर रहे हैं। इस विशेष मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ी बरामदगी दिल्ली में और सबसे बड़ी कार्रवाई मुंबई गुजरात में हुई है।

सबसे बड़ी बरामदगी

बीते 24 घंटे में सबसे बड़ी छापेमारी दिल्ली में हुई। आनंद विहार आरपीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार औऱ आईआरसीटीसी विजिलेंस के निरीक्षक राकेश कुमार की देखरेख में आरपीएफ ने शकरपुर में स्थित मल्टीपरपस कंसलटेंसी  नामक दुकान पर छापा मारकर 77 ईंटिकट बरामद किए। इस सिलसिले में सोनू कुमार नामक दलाल को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वह 65 यूजर आईडी इस्तेमाल कर रहा था।

इसी तरह गोरखपुर में आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह की टीम ने सि्द्धार्थ नगर में डिजीटल फोटो विजन नामक दुकान पर छापा मारकर 19 ईटिकट बरामद किए। इस सिलसिले में विजय कुमार जायसवाल नामक एजेंट को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सीपीयू औऱ भी कई सामान बरामद किए गए हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई

आरपीएफ के मुंबई डिवीजन ने कई जगहों पर छापेमारी कर 13 ईटिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इस सिलसले में पहली कार्रवाई गुजरात के वापी में हुई जहां एएसआई संदीप कुमार की टीम ने छापा मारकर मनप्रीत सिंह नामक दलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब आधा दर्जन ईटिकटों की बरामदगी हुई। इसी तरह एएसआई सुनीत सिंह की टीम ने भी वापी के श्री बालाजी ट्रैवल नामक दुकान पर छापा मारकर ललित शर्मा नामक एजेंट को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से करीब 1 दर्जन ई टिकटों की बरामदगी हुई।  मुंबई में उपनिरीक्षक विकास कुमार की टीम ने सांताक्रूज में रियल कम्यूनिकेशंस पर छापा मारकर पाठुकला को गिरफ्तार कर 15 ईटिकट बरामद किए। नाला सोपारा में एएसआई भीम सिंह की टीम ने कुलदीप नाम के एजेंट को गिरफ्तार कर 10 ईटिकटें बरामद की। पालघाट में उपनिरीक्षक सुभाष यादव की टीम ने जाकिर नाम के एजेंट को गिरफ्तार किया है। एएसआई इंश्वर लाल की टीम ने इश्वर नगर में छापा मारकर सतीश चंद्र को गिरफ्तार किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
14-11-2026