दिल्ली में गैरकानूनी कैसिनो का भांडाफोड़ 14 लोग गिरफ्तार

0
633
👁️ 188 Views

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने अशोक नगर इलाके में अवैध रूप से चल रहे कैसिनो का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने कैसिनो में छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। डीसीपी पंकज सिंह का कहना है इस इलाके से उन्हें लागतार शिकायतें मिल रही थी। लेकिन जब भी पुलिस की टीम पहुचती कैसिनो का मैनेजर दुकान बंद कर फरार हो जाता था। लेकिन कल शाम शाम मिली सूचना के आधार पर पुलिस पूरी प्लानिंग के साथ पहुँची और कामयाब हो गई। पुलिस ने बताया कि जब उनकी टीम पहुची तो कैसीनो मैनेजर कंप्यूटर पर ऑनलाइन कैसीनो खेल रहा था। पुलिस को मौके से 10 डैस्कटॉप,32 हज़ार के करीब कॅश बरामद हुए।दिल्ली पुलिस ने सभी 14 आरोपियों को दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।कैसिनो का मालिक अमित पहले भी गैंबलिंग एक्ट में ग्रिफ्तार हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now