दिल्ली के मोतीनगर टू कनाडा कॉल का फर्जीवाड़ा 7 राज्यों के 3 मैनेजर सहित 32 चढ़े पुलिस के हत्थे-देखें वीडियो

👁️ 494 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। जी जनाब यह मामला दिल्ली के मोतीनगर टू कनाडा का है। दिल्ली की वेस्ट जिला पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर बनाकर वहां से करोड़ों की चीटिंग की जा रही थी। पुलिस ने इस गैंग का खुलासा करके 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 35 मोबाइल, 55 कम्प्यूटर सहित और भी सामान जब्त किया गया है। साथ ही यह भी पता चला कि यह कॉल सेंटर को मिनी एक्सचेंज के रूप में इस्तेमाल करके सरकार के दूरसंचार विभाग को भी करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था।

वेस्ट जिला पुलस के एडिशनल डीसीपी समीर शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह गैंग कॉल सेंटर के जरिए कनाडियन लोगों को टारगेट करते थे। उन्हें कनाडा पुलिस इंटेलिजेंस की तरफ से कॉल करने की बात कहकर डराते थे कि उनका पैसा उनका नम्बर टेररिस्ट एक्टिविटी में यूज़ हुआ है और उनके अकाउंट में जो पैसे हैं उसे वह दूसरे वॉलेट में सेव करके डाल दे।  अन्यथा उनका सारा पैसा गवर्नमेंट सीज कर लेगी। लोगों को डराकर जिस वॉलेट में पैसा ट्रांसफर करवाते थे वह बिटकॉइन जैसा एक वॉलेट होता था और इस तरीके से यह लोग लोगों से चीटिंग कर रहे थे।

पुलिस इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर बाकी फरार लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है. पूछताछ में पता चला कि यह लोग इंटरनेशनल कॉल करते थे और सॉफ्टवेयर से इंडिया के नंबर को चेंज करके जिस भी कनाडा के कस्टमर के पास कॉल जाता, उन्हें लगता था कि यह नंबर कनाडा का है और फिर कस्टमर को कनाडा पुलिस सर्विस की तरफ से बोलकर डराते थे। 

गिरफ्तार किए गए चीटर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, आसाम, उत्तर प्रदेश, नागालैंड राज्यों के रहने वाले हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
28-02-2026