ताकि ना हो प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी

👁️ 520 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। उपभोक्‍ता मामलों के विभाग (डीओसीए) ने सभी संबंधित हितधारकों के साथ एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में दिल्‍ली में प्‍याज की कीमतों से उत्‍पन्‍न हालात की समीक्षा की। उपभोक्‍ता मामलों के विभाग में सचिव अविनाश के.श्रीवास्‍तव ने बैठक की अध्‍यक्षता की। हितधारकों में नैफेड के प्रबंध निदेशक, एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक, ‘सफल’ और अन्‍य शामिल थे। ‘सफल’ द्वारा खुदरा बिक्री के लिए प्‍याज को मौजूदा समय में सरकारी स्‍टॉक से उपलब्‍ध कराया जा रहा है। यह सरकारी स्‍टॉक मूल्‍य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत बनाया गया है। यह निर्णय लिया गया कि ‘सफल’ में प्‍याज के खुदरा मूल्‍य को 23.90 रुपये प्रति किलो (ग्रेड-ए की किस्‍म के लिए) से ज्‍यादा बढ़ने नहीं दिया जाएगा। यही कीमत 21 अगस्‍त, 2019 को ‘सफल’के विक्रय केन्‍द्रों पर रही। इसके लिए ‘सफल’उसी दर पर सरकार के बफर स्‍टॉक से प्‍याज प्राप्‍त करती रहेगी, जिस पर उसे इसकी पेशकश 21 अगस्‍त, 2019 को की गई। ‘सफल’ से प्‍याज से जुड़े अपने खुदरा परिचालन को दोगुना करने को कहा गया है। नैफेड और एनसीसीएफ को भी अपने विक्रय केन्‍द्रों (आउटलेट) और मोबाइल वैन के जरिये इसी कीमत पर प्‍याज की खुदरा बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सरकार के बफर स्‍टॉक से बड़े खुदरा विक्रेताओं को लागत मूल्‍य पर प्‍याज की पेशकश की जाएगी, ताकि आम जनता को उचित मूल्‍यों पर इसकी आपूर्ति की जा सके। विभाग नियमित रूप से प्‍याज की कीमत से उत्‍पन्‍न हालात पर करीबी नजर रखेगा, ताकि आवश्‍यकता पड़ने पर उपयुक्‍त कदम उठाये जा सकें।

सरकार जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी के खिलाफ कठोर कदम उठाने पर भी विचार करेगी और इसके साथ ही आवश्‍यकता पड़ने पर प्‍याज पर न्‍यूनतम निर्यात मूल्‍य (एमईपी) लगाने की जरूरत का आकलन करेगी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी | तीन शब्द, एक रणनीति: दिल्ली पुलिस साइबर अपराध को कैसे ‘पहले ही तोड़’ रही है? |
11-02-2026