जीरा का छौंक लगाने से पहले पढ़ लीजिए इस खबर को

👁️ 533 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अगर  आप अपनी रसोई में जीरे का तड़का लगाते है तो ये खबर देखना आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि जीरे का जायका आपके सेहत बिगाड़ सकता है।  दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो चंद मुनाफे के लिए हमारे ओर आपके सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। इस गैंग के लोग दिल्ली के बवाना इलाके में नकली जीरा बनाते थे। 

नकली जीरा ऐसे मुनाफाखोरों के सप्लाई करते थे। जो असली जीरा में नकली जीरा में मिला देते थे।  ताकि असली ओर नकली में अंतर कर पाना मुश्किल हो। पुलिस के मुताबिक 100 किलो की अगर बोरी में 80 किलो असली जीरा और 20 किलो नकली जीरा होता था। नकली जीरा को 20 रुपये किलो बेचा जाता था। जबकि असली जीरा का बाजार मूल्य 400 रुपये किलो है। ये गैंग नकली जीरा की सप्लाई राजस्थान, उप्र, ओर गुजरात के मंडियों में करते थे।  इनके पास से पुलिस ने 19400 किलो नकली जीरा बरामद किया है। इसके साथ ही काफी तादाद में जीरा बनाने का सामान भी बरामद किया है।
नकली जीरा बनाने के लिए ये गैंग फूल झाड़ू वाला घास, जिसे जंगली घास भी कहते है,पिसा हुआ बारीक पत्थर, ओर गुड़ का शिरा, इस्तेमाल करते थे।  सबसे पहले पत्थर का चूरा बना लेते थे उसमे जंगली घास मिलाया जाता था। फिर उसमें गुड़ का शिरा मिलाते थे। फिर उसे सूखा लिया जाता था  और ऐसे तैयार किया जाता था। नकली जीरा।
पुलिस ने इस गैंग के पांच लोगों को ग्रिफ्तार किया है। ये सभी यूपी के शाजहाँ पुर के जलालाबाद जे रहने वाले है। सभी परसेंटेज के हिसाब से पार्टनरशिप पर काम करते थे  ।इनका मास्टर माइंड साथी लालू अब भी पुलिस के गिरफत से फरार है।  ये गैंग पिछले ढाई महीने से दिल्ली में किराए के गोदाम लेकर ये धंधा कर रहा था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
27-02-2026