जीएसटी पर यह है मारूति का बयान

👁️ 551 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वाहनों पर जीएसटी दर कम करने को लेकर चर्चा जोरों पर है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया की राय है कि वाहनों पर माल एवं सेवाकर (GST) की दर कम करने का यह सही समय नहीं है। इससे कुछ लाभ नहीं होगा क्योंकि वाहन उद्योग का उत्पादन इस समय सबसे निचले स्तर पर है। घरेलू वाहन बाजार में करीब 54 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति ने कहा कि यदि कर की दर में किसी तरह की कटौती प्रस्तावित भी है, तो उसे सही समय पर किया जाना चाहिए।

चेयरमैन ने कहा
मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने यहां एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी हम जिस स्थिति में है, वैसे में अगले एक-दो महीने तक सभी वाहन कंपनियों का उत्पादन बहुत निचले स्तर पर रहेगा। ऐसे में जीएसटी कर की दर में कटौती का कोई औचित्य नहीं।’’ उनसे इस संबंध में प्रश्न किया गया था कि कोरोना वायरस महामारी संकट से प्रभावित वाहन उद्योग के लिए जीएसटी कर की दर में कटौती का क्या यह सही समय है।
नहीं मिल सकेगा लाभ
भार्गव ने कहा कि जीएसटी कर की दर में कटौती तभी उचित होगी जब वाहनों की आपूर्ति मांग की तुलना में अधिक होगी और उत्पादन को वास्तव में उच्च स्तर तक बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘तभी इसका (जीएसटी कटौती) कोई लाभ होगा। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इसे निश्चित तौर पर तत्काल करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

मारुति ने शुरू की प्रोडक्शन
कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण मारूति के मानेसर यंत्र में लगभग 40 दिनों से काम बंद था। कंपनी के मानेसर (Manesar) और गुरुग्राम (Gurugram) संयंत्रों में परिचालन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश |
15-02-2026