जानें क्यों खास है यह चंद्रग्रहण

👁️ 525 Views

सूर्य ग्रहण के बाद इस बार सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को लगने वाला है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है। इस बार चंद्र ग्रहण पर बेहद दुर्लभ योग बन रहे हैं। इससे पहले ऐसे ही योग 149 साल पहले 12 जुलाई, 1870 को गुरु पूर्णिमा पर बने थे।

16-17 जुलाई को रात 1 बजकर 32 मिनट से 4:30 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। तीन घंटे तक रहने वाला यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में भौगोलिक और राजनीतिक उठा-पटक की वजह बन सकता है।

शाम को नहीं दोपहर को होगी गंगा आरती-

यूं तो गंगा आरती अक्सर शाम के समय ही की जाती है। लेकिन इस बार वाराणसी की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती चंद्र ग्रहण के सूतक काल की वजह से शाम की जगह दोपहर में दशाश्वमेध घाट पर होगी। दरअसल चंद्र ग्रहण में सूतक नौ घंटे पहले लग जाता है.

सूतक का समय-

इस बार सूतक दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगा। यही वजह है कि शाम को होने वाली गंगा आरती को करने के लिए 3.00 बजे का समय रखा गया है।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें-

-चंद्र ग्रहण रात 1.30 बजे के बाद से शुरू हो जाएगा।

-मोक्ष का समय 4.30 बजे है।

-ग्रहण की अवधि लगभग दो घंटे 57 मिनट 14 सेकंड है।

इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण-

ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। जुलाई 16 और 17 को आंशिक चंद्र ग्रहण दर्शनीय है। यह चंद्र ग्रहण अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, एशिया और यूरोप के अधिकांश देश और उत्तरी अमेरिका के कुछ पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। आंशिक चंद्र ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर में भी दिखाई देगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी |
30-03-2026