जम्मू कश्मीर, लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के सभी भत्तों का लाभ 31 अक्टू्बर से

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। जम्मू काश्मीर और लद्दाख इलाके के सरकारी कर्मचारियों से किए गए एक वादे को मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है। गौरतलब है कि जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक संसद में पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 8 अगस्‍त, 2019 को राष्‍ट्र के नाम एक संदेश दिया था जिसमें उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर संघ क्षेत्र तथा लद्दाख संघ क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को अन्‍य संघ क्षेत्रों के कर्मचारियों के बराबर सातवें वेतन आयोग की अंगीकृत सिफारिशों के अनुरूप सभी वित्‍तीय सुविधाएं दिये जाने का आश्‍वासन दिया था।

गृहमंत्री अमित शाह ने 31 अक्‍टूबर, 2019 से अस्तित्‍व में आने वाले जम्‍मू कश्‍मीर तथा लद्दाख संघ क्षेत्रों के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अंगीकृत सभी भत्‍ते प्रदान करने के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृत कर दिया है और गृह मन्‍त्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। भारत सरकार के इस निर्णय का लाभ 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा जो कि अभी मौजूदा जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में कार्यरत हैं और 31 अक्‍टूबर 2019 को इन दोनों संघ क्षेत्रों के कर्मचारी हो जायेंगे।  

      मौजूदा जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में कार्यरत 4.5 लाख सरकारी कर्मचरियों को सातवें वेतन आयोग की अंगीकृत सिफारिशों के अनुरूप सभी भत्‍ते जैसे  चिल्‍ड्रेन एजूकेशन अलाउयन्‍स, हॉस्‍टल अलाउयन्‍स, ट्रान्‍सपोर्ट अलाउयन्‍स, लीव ट्रेवल कन्‍सेशन (LTC), फिक्‍सड मेडिकल अलाउयन्‍स  आदि दिए जाने पर सालाना अनुमानित खर्च लगभग 4800 करोड़ रूपये आएगा ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
07-10-2026