किसी की भी नियत कश्मीर को अशांत करने की होगी, सुरक्षा बल उसको माकूल जवाब देंगे : गृह मंत्री

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रुत कार्य बल के स्थापना दिवस पर कहा कि द्रुत कार्य बल (आर ए एफ) के जवानों ने अपनी निष्ठा और अपने लगन-पूर्वक कार्य से अपनी साख बनाई है तथा विभिन्न चुनौतियों में सुरक्षा बल ने गौरव पूर्ण कार्य किए हैं। श्री शाह ने कहा कि सीआरपीएफ तथा आरएएफ के जवान दंगा तो नियंत्रित करते ही हैं, कई स्थानों पर दंगा न हो इसलिए पहले से उपलब्ध भी रहते हैं तथा ये सुरक्षा बल प्राकृतिक आपदा में भी महत्वपूर्ण भूमिका में द्रुत गति से काम करता है। श्री शाह ने भगवान जगन्नाथ की यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रुत कार्य बल के जवान हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन बलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएन के कई मिशनो में भी काम किया है। श्री शाह ने बताया कि आरएएफ की महिला कैडेटों ने भी सराहनीय काम किया है और यूएन के शांति मिशन में जाने वाली पहली महिला टुकड़ी बनी। स्वच्छ भारत अभियान, जागरूकता अभियान आदि में भी आरएएफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। साबरमती आश्रम से लेकर इंडिया गेट तक साइकिल यात्रा चलाई गई जो महत्वपूर्ण है। इसके साथ कई इलाकों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। श्री शाह ने आरएएफ की 27 वीं वर्षगांठ पर संतोष व्यक्त किया कि जिस उद्देश्य के साथ आरएएफ की स्थापना की गई थी, आरएएफ ने सभी अपेक्षाओं को पूर्ण किया है।

अमित शाह ने इस मौके पर बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा जवानों का सच्चा सम्मान कश्मीर में धारा 370 और 35ए को हटाकर तथा शांति की शुरुआत कर किया गया है। उनका कहना था कि जवानों का बलिदान लंबे समय से यह मांग कर रहा था किंतु पिछले 70 सालों में इस तरफ न तो ध्यान दिया गया और न ही साफ नियत से काम किया गया। श्री शाह का कहना था कि 2019 में देश की जनता ने श्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने संसद के पहले सत्र में ही धारा 370 हटाने का साहसिक कदम लिया है। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी और कहा कि हम मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत बनाने के लिए पूरे जोशो-खरोश के साथ आगे बढ़ेंगे । उनका यह भी कहना था कि जम्मू-कश्मीर की जनता को मैं आश्वासन देता हूं कि जम्मू-कश्मीर विकास एवं शांति के रास्ते पर चलेगा और जिस किसी की भी नियत कश्मीर को अशांत करने की होगी, सुरक्षा बल उसको माकूल जवाब देंगे|

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क |
23-10-2026