किचन के इस्तेमाल से बढ़ाईए अपनी इम्यूनिटी पावर बता रहें हैं योगी डा. अमृत राज, वीडियो से समझें

👁️ 574 Views
योगी डा. अमृत राज

तुलसी (3 से 4 पत्ते), अदरक (एक छोटा टुकड़ा), लौंग (5 से 7), दालचीनी (छोटा टुकड़ा), काली मिर्च (5 से 7) के अलावा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सौंठ, वसाका, गिलोय व छोटी पिप्पली को 5 से 7 कप दूध वाली चाय या पानी में उबालकर दिन में 2 से 3 बार पीने से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है।
-सौंठ, काली मिर्च व पिप्पली की गोली त्रिकटु के नाम से बाजार में उपलब्ध है। गिलोय या गुडुची की गोली भी आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से आसानी से मिल सकती है।

दूध में अश्वगंधा, हल्दी, मुनक्का व खजूर उबालकर लेने से इम्यूनिटी के स्तर में फौरन ही सुधार होना शुरू हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इनका सेवन खास फायदेमंद है।

गिलोय, भुंई आंवला (जंगली आंवला), संतरा, सौंठ, हल्दी, मौसमी, अंगूर व आंवले का सेवन इन दिनों नियमित रूप से करना चाहिए।

बेहतर होगा कि इन दिनों स्वस्थ व्यक्ति भी खुद को सुबह और शाम की ठंड से बचाए। ठंडी तासीर वाले भोजन से परहेज करें और गरम-गरम सूप, चाय, दूध या पानी का सेवन लगातार करते रहें।

यदि खांसी, जुकाम, सर दर्द, बुखार आदि के लक्षण हों तो ऊपर बताई जड़ी-बूटियों का काढ़ा पीकर कंबल ओढ़कर सो जाएं और पसीना निकलने दें। इससे तुरंत आराम मिलेगा और बीमारी भी आसानी से खत्म हो जाएगा।

इनके अलावा कोशिश यह होनी चाहिए कि हम प्लास्टिक या अल्यूमिनियम के बर्तन में खाना न खाएं। इसकी जगह अगर मुमकिन हो तो तांबे या चांदी के बर्तन में खाएं। अगर ये उपलब्ध न हों तो स्टील के बर्तन का प्रयोग करें।

आयुर्वेदिक दवाओं में तालीसादी चूर्ण, सितोपलादि चूर्ण, लक्ष्मी विलास रस, चंद्र अमृत रस, टंकण भस्म, वासावलेह, कंटकारी अवलेह, अगस्त्य हरीतकी आदि दवाओं का सेवन चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए।
मुलेठी चाय: इस चाय से डायबीटीक पेशंट की इम्यूनिटी मजबूत होती है। जो शुगर के मरीज हैं, वे मुलेठी चाय साथ ले सकते हैं। इसके लिए 150 एमएल पानी में 3 से 5 ग्राम (एक टी स्पून) मुलेठी पाउडर डालकर एक मिनट तक बिना ढके उबालें। इसके बाद उसे ढक दें और गैस बंद कर दें। फिर 1 से 2 मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पिएं। इसे हर दिन तब तक जारी रखें जब तक कोरोना का यह सीजन जारी रहता है।

वीडियो देखें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026