कांग्रेस की रायबरेली समीक्षा बैठक-केवल बौखलाहट बैठक – डाॅ. चन्द्रमोहन

👁️ 507 Views

लखनऊ इंडिया विस्तार, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा जी द्वारा समीक्षा बैठक सही मायने में बौखलाहट बैठक थी। कांग्रेस नेतागणों द्वारा लोकसभा चुनाव परिणाम पर टिप्पणी करना बताता है कि कांग्रेस गहरे अवसाद में हैं
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि रायबरेली में श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा नैतिकता और मर्यादाओं की बेमानी बात करना लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस नेतागण जब विधानसभा चुनाव में अनुकूल परिणाम आता है तो उसको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जीत बताते है। लेकिन आम चुनाव के परिणाम को वह स्वीकार नही कर पाते है। 
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि जब कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी और कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी की जीत का लक्ष्य न लेकर भाजपा को हराने का ही लक्ष्य निर्धारित किया गया तो उसके लिये जिम्मेदार कोई और कहाँ हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी ‘27 साल यूपी बेहाल का नारा दिया‘ फिर भी सपा के साथ समझौता किया परिणाम सबके सामने है। जनता मत बदलने वालों को कभी माफ नहीं करती है। 
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस को अब आत्मचिंतन करना चाहिए और जनभावना का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव परिणाम पर अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी के लिए जनता कभी माफ नही करेगी। कांग्रेस का नकारात्मक प्रचार और कामदार और देश के सबसे चहेते नेता पर आरोपों की सजा देश की सम्मानित जनता ने दी है। 
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का लोकतंत्र में कभी विश्वास नहीं रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस का अपने प्रवक्ताओं को राजनैतिक चर्चा से हटाना यही दर्शाता है। कांग्रेस पहले अपने प्रत्याशियों की आवाज को सुुने फिर राजनैतिक चर्चा करें। 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
12-03-2026