करप्शन के खिलाफ सीबीआई का एक्शन जारी

आलोक वर्मा, नई दिल्ली। करप्शन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई का सख्त एक्शन जारी है। इस कड़ी में सीबीआई ने बुधवार को नोएडा, बुलंदशहर, लखनऊ, आजमगढ़, इलाहाबाद सहित 12 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई माइनिंग को लेकर की गई थी।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक मामला बुलंदशहर के वर्तमान डीएम आईएएस अभय सिंह के खिलाफ तो दूसरा मामला 2009 बैच के आईएएस और त्तकालीन देवरिया डीएम विवेक के खिलाफ है। अभय सिंह पर आरोप है कि फतेहपुर डीएम रहते हुए उन्होंने नाजायज माइनिंग में सहयोग किया था। अभय सिंह के यहां से 49 लाख रुपये मिल चुके थे और रेड अभी भी जारी है। आरोप थे कि डीएम फतेहपुर रहते हुए अभय सिंह और माइनिंग मिनिस्टर गायत्री प्रजापति ने गलत तरीके से 3 माइनिंग लीज शिव सिंह और सुखराज सिंह के नाम पर गलत तरीके से रिन्यू कर दी थी। अभय सिंह ने ये लीज देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का उल्लंघन किया था, E-टेंडर नही दिए थे। इसके अलावा आजमगढ़ के सीडीईओ देवी शरण उपाध्याय के यहां छापेमारी में 10 लाख रूपये मिले उनपर देवरिया के एडीएम रहते हुए माइनिंग में गड़बड़झाले का आरोप है। देवरिया के ही तत्कालीन डीएम विवेक के यहां से लखनऊ और नोएडा के प्लाट के कागजात मिले हैं। विवेक इस समय मिशन स्कील डेवलपमेंट में तैनात हैं।

अवैध खनन मामले में अभी तक पांच केस दर्ज हो चुके हैं। इस सिलसिले में कुल 7 पीई दर्ज हुई थी। ये सभी मामले अखिलेश यादव की कार्यकाल के हैं।
देखें वीडियो—

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना |
21-11-2026