दिल्ली में महिला को मारी गोली

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में बदमाशों के हौसलों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आज सुबह 8 बजे द्वारका इलाके में बेखौफ बदमाशों ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आ रही महिला को सरेआम गोलियां मार दी और आराम से फरार हो गए। हमले में बुरी तरह घायल किरण यादव द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशो ने द्वारका में मोहिंदर अपार्टमेंट के गेट के सामने उस वक़्त गोलियों की बरसात कर दी जब महिला अपनी ग्रे कलर की डेटसन कार ड्राइव कर रही थी कार का शीशा टूटा और एक गोली महिला के गर्दन में जा लगी जिसके बाद किरण अपनी कार से नियंत्रण खो बैठी और कार सेंट्रल वर्ज के एक खंबे से जा टकराई।

सरेआम घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाश पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गए और एक ऑटो ड्राइवर ने घायल महिला को नजदीक के वेंकेटेश्वर अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।वारदात की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला की कार और वारदात में इस्तेमाल गोलियों के खोल अपने कब्जे में ले लिए और घायल महिला के घरवालों से बात करने के बाद शक के आधार पर महिला के पति वरुण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला के भाई के अनुसार वरुण यादव पर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज है और वो उनमें जेल भी जा चुका है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका नार्थ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है पुलिस संदेह ने आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लेकिन इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि राजधानी में अपराधियों में मन मे दिल्ली पुलिस का कोई डर नही है।

Sent from my iPhoneAttachments are

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व |
11-06-2026