इस तरह फिर से शुरू हुई दानापुर रेलवे स्टेशन पर कुली का सिस्टम

👁️ 532 Views

पटना, इंडिया विस्तार। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के पटना स्थित आवास पर पटना जंक्शन पर काम करने वाले मुंशी यादव और मुन्ना पासवान के नेतृत्व दर्जनों कुलियों के दल ने मुलाकात कर कुली सेवा चालू करवाने की गुहार लगाई। कल भी कुछ कुली मिले थे। सांसद ने कल डीआरएम दानापुर से इस संबंध में बात भी की थी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर रेल मंत्री से मांग भी की थी कि जब अनलॉक -1 में देश के व्यापार, उद्योग, किसान, बस सेवा, टेम्पू-ठेला सबको राहत दी गयी और सबको अपना अपना जीविकोपार्जन करने की छूट दी गयी है तो गरीब कुलियों को भी स्टेशनों पर कुली सेवा चालू करने की अनुमति प्रदान की जाय।
कुलियों के दल के सामने पुनः डीआरएम दानापुर को स्टेशनों पर कुली सेवा चालू करने को कहा। क्योकि इन कुली भाइयों के समक्ष भुखमरी की समस्या हो गयी है। इन लोगों के तरफ से रेलवे को आश्वस्त किया कि ये लोग मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल दूरी बनाकर काम करेंगे।
उसके कुछ देर बाद डीआरएम ने दूरभाष से सूचित किया कि स्टेशनों पर कुली सेवा की बहाली का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
उसके बाद कुलियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा लगाते हुए वापस लौट गए।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding |
23-02-2026