अखिलेश झूठ बोल रहे हैं-एस एन सिंह

इंडिया विस्तार

*लखनऊ.* प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एस नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ सुर्खियाँ बटोरने के लिए नाटक कर रहे हैं। सच बात यह है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एडवाइजरी कमिटी ने 8 फरवरी को एक बैठक कर यह निर्णय लिया था कि छात्र संघ के वार्षिक सम्मलेन में किसी भी राजनेता, राजनीतिक कार्यकर्ता और राजनीतिक पार्टियों से संबंधित व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद भी अखिलेश जी बेबुनियाद आरोप योगी सरकार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज एक और बात प्रमाणित हो गई है कि अखिलेश यादव भी राहुल गाँधी की ही तरह झूठ बोलने लगे हैं।

श्री सिंह ने आज मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि “अखिलेश यादव झूठ बोलकर जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं। पहले तो लग रहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग हैं क्योंकि राहुल झूठ बोलने के मास्टर हैं, लेकिन अब अखिलेश ने भी इसी लाइन को पकड़ लिया है।” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पहला झूठ है कि उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ के वार्षिक सम्मलेन में आने की परमिशन मिली थी, जबकि उन्हें कोई परमिशन नहीं मिली थी। उनका दूसरा झूठ है कि योगी सरकार उन्हें साधुओं से मिलने नहीं दे रही है। आप सभी जानते हैं कि अभी कुछ दिन पहले अखिलेश यादव प्रयागराज गए थे और संगम में स्नान कर साधुओं से मुलाक़ात भी की थी। अखिलेश जी का तीसरा झूठ यह है कि वे कह रहे हैं कि विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अराजकता और हिंसा को लेकर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जबकि सरकार ने निष्पक्ष रहते हुए कार्रवाई की थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

श्री सिंह ने कहा कि प्रयागराज में बालसन चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है जौर पुलिस पर पथराव किया है। इस वजह से माहौल को शांत व कंट्रोल करने के लिए पुलिस को पथराव करना पड़ा। अखिलेश जी के न पहुँच पाने पर उनके कार्यकर्ता व युवा साथी ट्रेलर दिखा रहे हैं। ऐसे में यदि अखिलेश पहुँच गए होते तो स्थित्ति काफी बिगड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह बात बिल्कुल हज़म नहीं हो रही है कि योगी सरकार इतने शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से कुम्भ मेले का आयोजन कर संचालन कर रही है। इसलिए ये लोग उसमें खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
01-11-2026