पुडूचेरी पुलिस ने womens day की पूर्व संध्या पर एक खास मिशन लांच किया। इस मिशन का नाम ‘वीरा मंगाई’ है। तमिल में वीरा मंगाई का मतलब ब्रेब गर्ल यानि बहादुर लड़की से होता है। एक खास कार्यक्रम में पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन, सीएम थिरु एन रंगास्वामी, गृह मंत्री थिरु ए नामशिवयम, pwd मंत्री थिरु लक्ष्मीनारायणन सहित पुडुचेरी पुलिस के बड़े अफसरों की मौजूदगी में इस मिशन को लांच किया गया है।
womens day पर लांच वीरा मंगाई का यह है मिशन
मिशन का मकसद महिलाओं के खिलाफ हिंसा को जड़ से खत्म करना है। मिशन जमीनी स्तर पर काम करता है और युवा दिमागों को प्रभावित करता है – उन्हें अपनी गरिमा और सुरक्षा के लिए खड़े होने के लिए सशक्त बनाता है। इसके तहत स्कूली छात्राओं को असामाजिक तत्वों, चेन या बैग छीनने, आपराधिक हमले आदि से खुद को बचाने के लिए दुपट्टा, पेन और हैंडबैग जैसी चीजों का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ाने में मदद करता है ताकि वे असुरक्षित महसूस न करें। अब तक 10 सरकारी स्कूलों की 1000 से अधिक छात्राओं को एक महीने की छोटी सी अवधि में इस पहल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। इस परियोजना के दौरान नए आपराधिक कानूनों और POCSO अधिनियम के बारे में संवेदनशीलता कार्यक्रम और व्याख्यान और जागरूकता भी आयोजित की गई।
पुडुचेरी पुलिस द्वारा छात्राओं को प्रेरक भाषण दिए गए। उन्हें हिंसा के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। साल के अंत तक पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को व्यापक रूप से कवर किया जाएगा। दूसरे चरण में यह मिशन संस्थागत नेटवर्क से आगे बढ़कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और ग्राम पंचायतों तक जाएगा, ताकि विभिन्न आयु समूहों और सामाजिक पृष्ठभूमि की सभी महिलाएं मिशन से लाभान्वित हों।
यह पुडुचेरी पुलिस की अन्य सामुदायिक पुलिसिंग योजनाओं, जैसे “पुगर पेटी” के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बन जाएगी क्योंकि महिलाएं कानूनी मशीनरी तक पहुंचने में सक्षम महसूस करेंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने अधिकारों के लिए खड़ी होंगी। कार्यक्रम के दौरान पुडुचेरी पुलिस की टीम “वीरा मंगई” द्वारा आत्मरक्षा प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व अनीता रॉय, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। छात्राओं द्वारा कई अन्य प्रदर्शन भी किए गए। स्कूली बच्चों, टीम “वीरा मंगई”, महिला पुलिस कमांडो, 32 महिला पुलिस कर्मियों और मिशन के हितधारकों को “वीरा मंगई” अचीवर पुरस्कार दिए गए। महिला सुरक्षा पुडुचेरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ेंः
- WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी?
- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित
- सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार
- वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान
- पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश







