झारखंड में जैव विविधता के प्रति जागरूक और इसकी क्षमता में बढ़ोत्तरी करने वाली महिलाओं को सम्मान मिला है। झारखंड जैव विविधता पर्षद के सह सदस्य सचिव PCCF संजीव कुमार ने यह नई पहल की है। इसका मकसद झारखंड के महिलाओं को जैव विविधता के प्रति जागरूक एवं क्षमता वर्धन है। IFS संजीव कुमार ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूक महिलाओं को सम्मानित करते हुए जैव विविधता अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लघु वन उपज जैसे तसर मधुमक्खी पालन, जड़ी बूटी, हस्त शिल्प,खेती बाड़ी इत्यादि पर बैठक किया।
यह लोग हुए शामिल
बैठक में जैव विविधता प्रबंधन समिति, मुखिया ,उप मुखिया, छात्रा इत्यादि शामिल हुए । सदस्य सचिव संजीव कुमार द्वारा कहा गया की जैव विविधता प्रबंधन समिति में एक तिहाई महिलाये है जिसे पर्षद द्वारा जीविकोपार्जन एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं विद्यालयों में स्थानीय प्रजातियों के सरंक्षण में महिलाओ को शामिल करते हुए नर्सरी तैयार जायेगी ।
सम्मान पाने वालो में कम्मु देवी चटकपुर, जहाना प्रवीण तंडुल, नीता तिर्की एवं नीतू तिर्की चिपरा, नीलम तिर्की कामडे, अनीता देवी सुंडील, संजू देवी लालगुटुआ , अनीता तिर्की कुद्लोंग , विनीता चिपरा ,रेनू के साथ छात्रा मनीषा शंकर उम्मे अमारा पल्लवी भारती मोनी कुमारी इत्यादि का नाम है। बैठक में उपस्थित कम्मु देवी , अध्यक्ष चटकपुर पंचायत ने बताया की जैव विविधता पर्षद द्वारा अच्छी पहल कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


नीतू तिर्की , उपमुखिया ने कहा की पर्षद द्वारा जैव विविधता प्रबंधन समिति के महिलाओ को जैव विविधता जीविकोपार्जन सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रस्तावित योजना स्वागत योग्य है ।
सदस्य सचिव ने सभी का सहयोग से जैव विविधता का संरक्षण एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिए। IFS संजीव कुमार द्वारा जैव विविधता के लिए पहले भी कई अनूठे पहल किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः
- आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें?
- Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक
- Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी
- मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी
- अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा










