world cup-8 साल से इंतजार कर रही आस्ट्रेलिया की टीम में ये चोटिल खिलाड़ी भी

world cup
👁️ 565 Views

world cup 2023-मेलबर्न, एजेंसी। पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद भारत में होने वाले विश्व कप (world cup) के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबॉट पहली बार दुनमिंट में खेलेंगे

world cup 2023- आठ साल से इंतजार

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2015 में विश्व कप का खिताब जीता था। उससे पहले लगातार तीन बार 1999, 2003 और 2007 में विश्व चैंपियन रह चुकी है। भारत की मेजबानी में हुए 1987 विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था।

फिट होने का यकीन – कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज सीरीज के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट का शिकार हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली के मुताबिक, ये सभी जल्दी ही फिट हो जाएंगे और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा। स्पिनरों को जगह एडम जांपा और एश्टन एगर दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वन डे मैचों की सीरीज और भारत में तीन वन डे खेलने हैं। विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत से पहला मैच खेलना है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026