World cup trophy: वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत कितनी है। यह किस मैटेरियल का बना होता है। ऐसे कई सवाल हैं जो आपके मन में उठते होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 पहले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर से इतिहास रचा है। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइलन में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस लेख में जानते हैं हम इसी ट्रॉफी के बारे में कुछ विशेष बातें।
World cup trophy: टी-20
इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। 2007 पहले वर्ल्ड कप में भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। उस टीम में रोहित शर्मा भी खेल रहे थे। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप हथियाया है। इस बार मैच इसलिए भी खास था क्योंकि भारतीय टीम अपना एक मैच भी नहीं हारी थी और फाइनल भी अपने नाम किया। इस मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप से संन्यास ले लिया है।
टी-20 वर्ल्ड कप की ट्राफी 50 ओवर मैच की ट्राफी से काफी अलग होती है। वन डे विश्व कप में सोने की ट्रॉफी का उपयोग किया जाता है जबकि टी-20 में चांदी की ट्राफी का इस्तेमाल होता है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप ट्राफी की ऊंचाई 51 सेमी और चौड़ाई 14 सेमी की होती है। इसका वजन 7.5 किलो के आसपास का होता है।
टीम इंडिया ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप ट्राफी पर कब्जा किया था। टी-20 वर्ल्ड कप ट्राफी की कीमत का अधिकारिक ऐलान तो अभी नहीं हुआ है। मगर इसमें इस्तेमाल की गई चांदी, इसके मेकिंग चार्ज और फिनिशिंग टच आदि के शुल्क मिलाकर इसकी कीमत 15 लाख होने का अंदाजा लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें
- कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा
- CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना
- साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें
- सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते
- मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम






