गर्मी में क्या क्या खाएं कि रहें कूल-कूल जानिए यहां

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। गर्मी के मौसम में खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर के अंदर गर्मी को बढ़ा देती हैं जोकि कब्‍ज, बदहजमी, पेट दर्द और नींद की खराबी का कारण बनती है। ऐसे में आपको उल्टी, चक्कर आना भी आम बात हो जाती है इसलिए गर्मियों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दे। तापमान के बढ़ने से शरीर की ऊर्जा भी कम हो जाती है इसलिए आपको ऐसे समय में अपने सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। सेहत का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने खाने का ध्यान रखना जरूरी है।

गर्मियों में क्या खाएं

(1) फल -सब्जियाँ –

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें। गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है। इसलिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद होटल है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे जैसी हरी सब्जियों को खाना चाहिए। इससे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।

गर्मियों में हल्का भोजन ही करना चाहिए जिसमें सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। कुछ लोग गर्मियों में भोजन की जगह सलाद खाना ही अधिक पसंद करते हैं। सलाद में हम खीरे, ककड़ी, टमाटर को शामिल कर सकते हैं। गर्मियों में विटामिन-बी से भरपूर आहार लेना चाहिए। जिससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है साथ ही मांसपेशियां के दर्द और थकान में आराम मिलता है। गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा फाइबर खाएंगे उतना ही आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होता है। खाने में सलाद या स्प्राउट्स ज़रुर खाएं। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की समस्यां भी नहीं होती है। गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए नींबू पानी, गन्ने का जूस का सेवन कर सकते हैं।  शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहने से पर्याप्त मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं।

गर्मियों में अधिक मसालेदार भोजन का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में मिर्च, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और जीरा जैसे मसालों का सेवन या तो कम करें या फिर न करें। चाय या कॉफी पीने के शौकिन लोग तो इससे किसी मौसम में परहेज नहीं करते हैं। कैफीन से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है। गर्मियों में अगर आप हैल्दी रहना चाहते हैं तो आज से ही इनसे दूरी बना लें। बहुत से लोग गर्मी के मौसम में रैड मीट खाना पसंद करते हैं लेकिन यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा देता है। सर्दी हो या गर्मी, जंक फूड का सेवन तो हर मौसम में शरीर के  लिए हानिकारक होता है। मगर गर्मियों में इसका सेवन कब्ज और पेट खराब जैसी समस्याओं को ज्यादा पैदा करता है।

वैसे तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन गर्मी में इसे जरूरत के अनुसार ही खाना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है. इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है। 

 DISCLAIMER-विभिन्न माध्यमों से मिली सूचना के आधार पर। प्रयोग से पहले लें एक्सपर्ट की सलाह।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन | KYC फ्रॉड से कैसे बचें? रांची साइबर गिरोह का खुलासा और बैंक खातों के दुरुपयोग की पूरी कहानी | गुरु का महत्व: जीवन में समर्पण, शरणागति और राम नाम जप का सच्चा मार्ग |
06-06-2026