virat kohli net worth-विराट कोहली का नेट वर्थ जानकर हैरान हो जाएंगे

virat kohli net worth
👁️ 467 Views

virat kohli net worth-भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनकी कमाई सबसे अधिक है। अनुमान लगाया जाता है कि उनका नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये की है। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं। क्रिकेट मैच की फीस के अलावा दूसरे माध्यमों से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

virat kohli net worth

विराट कोहली ने कई स्टार्ट अप कंपनियों में निवेश किया है। ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से भी कोहली हर साल करोड़ो की कमाई करते हैं। मुंबई और गुरुग्राम में मौजूद उनकी प्रोपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास मौजूद कारों की कीमत 31 करोड़ रुपये आंकी गई है। बेंगलुरु की ट्रेडिंग एंड इनवेस्टिंग कंपनी स्टॉक ग्रो के मुताबिक कोहली टीम इंडिया के ग्रेड ए प्लस प्लेयर हैं इस नाते उन्हें हर साल 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं।

हरेक टेस्ट के लिए उनकी फीस 15 लाख रुपये, जबकि वन डे के लिए छह लाख रुपये है। टी-20 के लिए उनकी फीस 3 लाख रुपये बताई जाती है। जबकि टी-20 लीग में खेलने के लिए उन्हें हर साल 15 करोड़ रुपये मिलते हैं। कोहली ने कई स्टार्ट अप कंपनियों में निवेश किया है। इनमें मोबाइल गेमिंग, फैशन वियर और फिनटेक कंपनियां शामिल हैं।

कोहली ने रेस, ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, डिजिट और स्पोर्ट्स कोन्वो जैसी कई स्टार्ट अप कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने पहला निवेश 25 साल की उम्र में लंदन के सोशल मीडिया स्टार्ट अप sports convo में किया था। अक्टूबर 2020 में उन्होंने फैशन स्टार्ट अप यूएसपीएल में 19.30 करोड़ रुपये निवेश किया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026