Vicky kaushal-विक्की कौशल ने ये क्या बताया हो रहा तेजी से वायरल

vicky kaushal
👁️ 549 Views

Vicky kaushal-नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो काफी पसंद किया जा रहा है। सीजन के चौथे एपीसोड में इस बार विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल शो में पहुंचे थे। इस शो में विक्की ने कुछ ऐसी बातें बताईं जो वायरल होने लगीं। सन्नी ने भी विक्की के जीवन से जुड़े कई खुलासे किए।

Vicky kaushal-विक्की कौशल ने बताई ये वाली बात

आपको याद होगा विक्की कौशल ने फिल्म सैम बहादुर में अपने अभिनय के लिए बहुत वाहवाही लूटी थी। कपिल शर्मा के शो में विक्की ने इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सैम का किरदार निभाने के लिए वह कई बार सैम मानेकशॉ की बेटी माया से मिले थे। एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान माया खुद सेट पर मौजूद थीं।

माया को सेट पर देख कर विक्की काफी नर्वस हो गए। उन्हें सैम की तरह एक्टिंग करने में घबराहट होने लगी। मगर जब शॉट पूरा हुआ तो माया की आंखों में आंसू थे। वो बोलीं कि उन्हें लगी कि स्वयं मानेकशॉ आ गए हों। गौरतलब है कि विक्की उधम सिंह का किरदार भी निभा चुके हैं। उनके मुताबिक ऐताहिसकर किरदारों की एक्टिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

कपिल शर्मा शो के इस एपीसोड में विक्की और सन्नी ने बचपन के कई किस्से सुनाए। सन्नी ने बताया कि विक्की नींद में भी आंखे खोलकर बात किया करते थे। विक्की ने भाई सन्नी के बचपन की बात बताते हुए कहा कि वो कई बार गटर में गिर जाया करते थे। कपिल शर्मा ने भी दोनो की खूब खिंचाई की। विक्की कौशल जल्द ही फिल्म लव एंड वार, बैड न्यूज और छावा में अभिनय करते नजर आने वाले हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026