Vegetarian food-8 हफ्ते का शाकाहारी भोजन दिल को रखेगा दुरुस्त, अध्ययन में दावा

Vegetarian Food

Vegetarian food- एक अध्ययन में शाकाहारी भोजन के बारे में खास दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि शाकाहारी भोजन दिल को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। लगातार 8 सप्ताह शाकाहारी भोजन करने से ह्रदय रोग के खतरे को टाला जा सकता है। दैनिक हिंदुस्तान में छपे एक रिपोर्ट में इसके बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

Vegetarian food-इस तरह रोकेगा ह्रदय रोग

इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि यह अनुवांशिक कारणों से होने वाले ह्रदय रोग को रोकने में भी सक्षम है। इस अध्ययन को जैम ओपेन नेटवर्क में प्रकाशित किया गया। कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 22 जोड़ी जुड़वां बच्चो को शामिल किया था। वैसे तो आहार अनुवांशिक रोगों को रोकने में सक्षम नहीं होते हैं मगर शाकाहारी भोजन में ऐसी सक्षमता थी।

दो महीने तक चले अध्ययन में प्रत्येक जुड़वां बच्चों में से एक को शाकाहारी और एक को मांसाहारी भोजन दिया गया। शाकाहारी भोजन में अंडे या दूध जैसे उत्पाद शामिल नहीं थे। मांसाहारी भोजन में चिकन, मछली, अंडे शामिल किए गए। पहले महीने के दौरान प्रति सप्ताह 21 मील परोसे गए। दूसरे महीने में प्रतिभागियों को अपना भोजन खुद तैयार करना था। दो महीने बाद पाया गया कि शाकाहारी भोजन वाले में बैड कोलेस्ट्राल, इंसूलिन की मात्रा और मोटापे का स्तर काफी कम था।

आपने यह पढ़ा क्या

अध्ययन के लेखक गार्डनर के हवालेे से बताया गया है कि शाकाहारी प्रतिभागियो में इंसुलिन की मात्रा में लगभग 20 फीसदी की गिरावट देखी गई। उच्च इंसुलिन स्तर शुगर के मरीजों के लिए हानि कारक है। यही नहीं शाकाहारी लोगों का वजन मांसाहारी लोगों की तुलना में औसतन 4.2 पाउंड ज्यादा कम हुआ। यह भी बताया गया है कि शाकाहारी भोजन से आंत में वैक्टीरिया की वृद्धि और टेलोमेयर हानि में कमी होती है जो बुढापे की गति को भी धीमी करता है। भारतीय मसाले और दाल आधारित व्यंजन शाकाहारी भोजन का सबसे अच्छा विकल्प है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम |
29-08-2026