वाराणसी पुलिस का मुख्यालय में कई विशेषताएं होंगी

👁️ 513 Views

वाराणसी पुलिस मुख्यालय की रूप रेखा बनकर तैयार हो रही है। नए साल में वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन की रूप रेखा तैयार ह जाएगी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश की देखरेख में वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन का प्लान तैयार हुआ है। काशी की आर्किटेक्चरल संस्कृति को ध्यान में रख कर किया गया है प्लान ।

वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश

वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन में विभिन्न न्यायलय के लिए अलग से कोर्ट रूम्स होंगे । यह बिल्डिंग पब्लिक फ्रेंडली, मल्टी यूटिलिटी फीचर्स के साथ लैस होगी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बनते ही वाराणसी पुलिस की कायापलट की तैयारी होने लगी थी। वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश इस काम में जी जान से लगे हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भवन की तैयारी भी उन्होंने अपनी निगरानी में किया है। वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन का डिटेल्ड प्लान पुलिस आवास निगम को भेज दिया गया है। पुलिस आवास निगम डीपीआर तैयार करेगा ।

वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन की विशेषताएं :
1. इस भवन में भूतल और 5 फ्लोर होंगे।

2. भवन मेंं मीटिंग/कांफ्रेंस रूम्स का निर्माण भी होगा।

3. बिल्डिंग में विशेष रूप से जन मिलन कक्ष की व्यवस्था भी होगी।

4. वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन में ही वाराणसी सीपी और दोनो एडिशनल सीपी भी होंगे।

5. वाराणसी के डीसीपी मुख्यालय एवं डीसीपी क्राइम भी इसी भवन से कार्य करेंगे ।

6. क्राइम अगेंस्ट वीमेन की नोडल अफसर भी वाराणसी पुलिस मुख्यालय भवन से ही कार्य करेंगी ।

7. ट्रैफिक विंग, क्राइम विंग और इंटेलिजेंस विंग भी वाराणसी पुलिस मुख्यालय के नए भवन से ही काम करेंगे।

8.  नए भवन में इंग्लिश आफिस, एकाउंट्स ब्रांच एवं RI पुलिस भी एक ही साथ रखने की व्यवस्था होगी ।

9.  भवन में फर्स्ट एड मेडिकल रूम की सुविधा भी होगी ।

10. वाराणसी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (चीफ फायर अफसर) भी इसी भवन में बैठेंगे ।

11.  मीडिया से संवाद करने के लिए वाराणसी पुलिस मुख्यालय के नए भवन में अत्याधुनिक प्रेस इंटरेक्शन सेंटर की सुविधा भी होगी ।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026