UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई

UIDAI की नई ‘इनविज़िबल शील्ड’ आधार डेटा को फर्जी नामांकन, पहचान चोरी और डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
UAIDAI AI invisible shield

क्या आपका आधार डेटा सुरक्षित है ? डिजिटल युग में सबसे बड़ा सवाल यही है। आपके इसी सबसे बड़े सवाल को ध्यान में रख कर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण https://uidai.gov.in/ ने आपके आधार को और ज्यादा सुरक्षित करने के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इसे इनवीजिबल शील्ड का नाम मिला है।

क्या है UIDAI AI Invisible Shield

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण देश की आधार प्रणाली का संचालन करता है, जो 1.3 अरब से अधिक लोगों की पहचान से जुड़ी हुई है। इतने बड़े स्तर पर पहचान की विशिष्टता बनाए रखना और फर्जी नामांकन को रोकना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है।

यह भी पढ़ेंः आधार कार्ड की सत्यता का पता लगाने के तरीके

20 फरवरी 2026 को शुरू की गई यह नई सुरक्षा व्यवस्था आधार नामांकन और अपडेट प्रक्रिया को अंदर से मजबूत बनाती है। यह प्रणाली पृष्ठभूमि में काम करती है, इसलिए आम नागरिक को कोई अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।

विशेष नोटः पहचान चोरी से बचने के लिए केवल डिजिटल नहीं, फिजिकल सुरक्षा भी जरूरी है। RFID ब्लॉकिंग वॉलेट कार्ड डेटा को स्कैनिंग से बचाता है। https://amzn.to/4c6h0QW

यह है मुख्य विशेषताएं

✔️ बायोमेट्रिक मिलान में सख्ती

  • पहले से मौजूद रिकॉर्ड से मिलान कर डुप्लीकेट नामांकन की पहचान
  • करोड़ों रिकॉर्ड को तेज़ी से जांचने की क्षमता

✔️ दस्तावेज़ सत्यापन की बेहतर व्यवस्था

  • नामांकन और अपडेट के दौरान पहचान दस्तावेज़ों की स्वतः जांच
  • मानवीय गलती की संभावना कम, प्रक्रिया अधिक भरोसेमंद

✔️ बहु-स्तरीय सुरक्षा कवच

  • संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट
  • आधार डेटा की अखंडता बनी रहती है

✔️ स्वदेशी तकनीकी ढांचा

  • देश में विकसित समाधान
  • पहचान प्रणाली पर राष्ट्रीय नियंत्रण और भरोसा

आपको मिलने वाला लाभ

फर्जी आधार और डुप्लीकेट नामांकन पर कड़ी रोक

पहचान चोरी और साइबर धोखाधड़ी से बेहतर सुरक्षा

आधार अपडेट और नामांकन प्रक्रिया पहले से तेज़

कम अस्वीकृति, कम चक्कर

सरकारी और वित्तीय सेवाओं में भरोसेमंद पहचान सत्यापन

यह कदम रणनीतिक रूप से अहम?

  • भारत की डिजिटल पहचान प्रणाली को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाता है
  • बैंकिंग, सब्सिडी, सरकारी योजनाओं और नियामक सेवाओं को सुरक्षित आधार देता है
  • साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के बीच नागरिकों का भरोसा बढ़ाता है

UIDAI की ‘इनविज़िबल शील्ड’ कोई दिखने वाला बदलाव नहीं है, लेकिन इसका असर हर आधार धारक की सुरक्षा पर पड़ता है। यह पहल दिखाती है कि भारत डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती |
12-08-2026