दिल्ली की दो स्टोरी-रोड रेज में दो की हत्या , कार चोर का नायाब फार्मूला

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में क्राइम की दो स्टोरी ऐसी सामने आई है जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे आप। एक मामले में तो रोड रेज में गाड़ी टच करने को लेकर दो लोगों की हत्या कर दी गई तो दूसरे मामले में एक कार चोर का नायाब फार्मूला प्रकाश में आया है।

रोड रेज में दो की ह्त्या 

दि्ल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के इलाके में पुलिस को दो लोगों के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। दोनो घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान रोहित अग्रवाल और घनश्याम के रूप में हुई। मामले की जांच के लिए पश्चिम विहार एसीपी आशीष की देखरेख में अतिरिक्त थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। तकनीकी जांचआदि की मदद से प्रदीप कोहली और उसके नाबालिग साथी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि सड़क पर दोनो की स्कूटी आपस में टच हो गई थी जिसको लेकर झगड़ा हुआ और प्रदीप औऱ उसके साथी ने उन्हें पीट पीट कर मार डाला।

कार चोर का नया फार्मूला
दिल्ली की मध्य जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मोहसिन खान नामक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह के मुताबिक मोहसिन बबलू नाम के एक कार चोर से कार लिया करता था। चोरी की कार पर टोटल लॉस गाडि़यों के चेसिस नंबर, राजिस्ट्रेशन नंबर आदि डालकर बेच दिया जाता था। इस खास फार्मूले से कार चोरी की सूचना वाहन चोरी निरोधक दस्ते को मिली थी। इसी के आधार पर एसआई संदीप गोदारा, आर एस त्यागी, एएसआई अजय, कंवर पाल, विनोद, हेडकांस्टेबल विनोद, सुरेन्द्र, राकेश, प्रवीण शेखर, अजय, कांस्टेबल प्रवीण, अतुल, राजेश, पतेह आदि की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने 6 मार्च को जाल बिछाकर एलएनजेपी अस्पताल के पास से मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा भी बरामद हुआ। पूछताछ में पता लगा कि दुर्घटनाग्रस्त टोटल लॉस कारों का नंबर, चेसिस नंबर आदि लेकर उसी रंग औऱ मेक की कार बबलू के माध्यम से चोरी कराई जाती थी। चोरी की कार में टोटल लॉस कार का नंबर आदि लगा दिया जाता था। इस तरह वह कार नई बन जाती थी और खरीदार को चोरी की कार खरीदने का अहसास नहीं होता था। इस फार्मूले से ये लोग अब तक 500 कारें बेच चुके हैं। इनके कब्जे से दस लक्जरी कारें, स्कूटी आदि बरामद की गई हैं।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026