Expressway Facts-एक्सप्रेस-वे पर करें सफर जान लें ये जरूरी बातें

Expressway Facts-एक्सप्रेस-वे पर सफर करने जा रहे हैं या कर चुके हैं तो इस खास राजमार्ग के बारे में आपको कई बातें जानना जरूरी है। हम बताने जा रहे हैं एक्सप्रेस-वे से जुड़ी वो बातें जिन्हें शायद आप ना जानते हों।

भारत ने मोदी सरकार के नेतृत्व में बेहतरीन सड़कों का महत्व समझ लिया है। एक से बढ़कर एक स्मार्ट सड़कें तैयार हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में दौसा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली दौसा लालसोट खंड का उद्घाटन कर दिया। इस चौड़े एक्सप्रेस वे के बन जाने से राष्ट्रीय राजधानी से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक यात्रा के समय को पांच घंटे से घटाकर लगभग साढ़े तीन घंटे करने में सफलता मिली है।

Expressway Facts Dtails

देश में लगभग 57 एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं या बन रहे हैं या प्रस्तावित हैं। लगभग एक दशक के समय में इन सबका निर्माण किया जा सकता है। अगर ऐसा हो जाता है तो साल 2035 तक भारत में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ चुका होगा। अब जो भी एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं उन सबमें ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा भी दी जा रही है। भारत जैसे विशाल देश में एक एक शहर का बेहतरीन सड़क से जुड़ना जरूरी है। विशेष रूप से देश में जितने भी औद्योगिक ठिकाने हैं उन्हें जोड़ना जरूरी है। ज्यादा आबादी वाले राज्यों में एक्सप्रेस-वे की सुविधा विकसित हो रही है। उत्तर प्रदेश इस मामले में आगे निकल चुका है। बिहार में भूमि अधिग्रहण एक चुनौती है।

जरूरी तथ्य

दुनिया के पहले एक्सप्रेस-वे का नाम आटोबन है। इसका अर्थ है ऑटोमोबाइल रोड। यह जर्मनी में बनाया गया था। 1942 तक 2108 किलोमीटर का मार्ग तैयार हो गया था। इसका निर्माण नाजियों ने युद्द में सुविधा के लिए किया था। अब इसकी लंबाई 12000 किलोमीटर से अधिक हो गई है। यह संयुक्त राज्य अमरीका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एक्सप्रेस-वे है।

भारत का पहला एक्सप्रेस-वे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे या यशवंत चव्हाण एक्सप्रेस-वे है। यह देश का पहला छह लेन चौड़ा टोल वाली सड़क है। यह 94.5 किलोमीटर लंबा है। साल 2002 में यह शुरू हो गया था। इस पर से रोज 60 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस समय 24 से ज्यादा एक्सप्रेस-वे शुरू हो चुके हैं। 18 पर काम चल रहा है और 16 प्रस्तावित हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026