नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा बातों बातों में गहने गायब करने वाला यह गिरोह

नोएडा पुलिस
👁️ 489 Views

नोएडा पुलिस के ह्त्थे बातों बातों में गहने गायब करने वाले गिरोह चढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में घूम- फिर कर महिलाओं को बहला फुसला कर झांसे में लेकर उनसे आभूषण लेकर चंपत हो जाते थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विजय कुमा, मिथुन, निराज खान, अरबाज और माहिर के रूप में हुई है।

नोएडा पुलिस ने खोला राज

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 लॉकेट ओम पीली धातु , 04 जोडी बाली (कुण्डल) पीली धातु , 02 चैन पीली धातु, 04 अंगूठी पीली धातु, 01 मंगलसूत्र काली माला सहित पीली धातु, 02 जोडी पायल सफेद धातु, 01 चेन सफेद धातु, 02 अंगूठी नग वाली सफेद धातु, 02 अंगूठी सफेद धातु, 03 कटर व प्लास्टिक की एक छोटी व एक बडी प्लास्टिक की डिब्बी में सफेद रंग का ठोस पदार्थ, एक रबड का काला सांप व 02 फोटो फ्रेम श्री हनुमानजी व काली माता जी, कुल 5850 रुपये व 04 अदद मोबाइल व मारुति सेलेरियो कार बरामद की गयी है।

अभियुक्तों द्वारा गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली एनसीआर में घूम-घूमकर राह चलती अकेली महिला को देखकर उसे रोक कर हनुमान व काली माता के भक्त बताकर उनकी समस्याओं को दूर करने का झांसा देकर व उनसे बुरा साया उतारने व उनका खराब समय सही करने का आस्वासन देकर महिलाओं को अपनी बातों में लेकर फसाकर पेड़ के पत्ते पर सोडियम रखकर थूक कर/पानी डालकर उसमे आग लगा देते है जिसे ये लोग हम बाबा का चिराग बताते है।

महिलाओ को इन पर विश्वास हो जाता है और कुछ और पीड़ित जो इनके ही गैंग के सदस्य होते है अपना समाधान टारगेट के सामने कराकर बाबा का धन्यवाद करते है। तब ये लोग महिला को पूर्ण विश्वास में लेकर पीडिता को बताते है की ये जो गहने तुमनें पहने हुए है वही तुम्हारी हर समस्या का कारण है फिर इनके द्वारा स्वयं महिला से आभूषण उतरवा कर ले लेते हैं और महिला के हाथ पर एक पत्ता रख कर उसे बिना पीछे देखे 21 कदम आगे जाकर यह पत्ता रख कर आने को बोलते है। फिर मौके का फायदा उठाकर यह लोग गहने लेकर भाग जाते है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
12-03-2026