स्किन की देखभाल करेंगे गर्मियों में ये प्रोडक्ट

👁️ 514 Views

गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल कैसे करें ये एक बड़ा सवाल होता है। स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वैसे तो इस मौसम में ज्यादातर लड़कियों को मेकअप करना पसंद नहीं आता लेकिन फिर भी कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके बैग में जरूर होने चाहिए जो आपके काम आ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी चीजें जो आपके बैग में जरूर होनी चाहिए।

लिप बाम
सूखे, फटे होंठ किसी को भी पसंद नहीं होते, ये लुक को तो खराब करते ही हैं साथ ही आपको डिस्ट्रेक्ट भी करते हैं।  गर्मी के कारण यह और भी खराब हो जाते है। थोड़ा सा एसपीएफ वाला लिप बाम ड्राई गर्मी के मौसम के लिए एकदम सही है। अगर आप मेकअप करना पसंद करती हैं तो आप कलर वाले लिप बाम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह न केवल आपके होंठों की केयर करेगा, बल्कि उनको खूबसूरत दिखाने में आपकी मदद भी करेगा।

स्प्रे रोज वॉटर 

इस मौसम में सभी को बहुत पसीना आता है, जिससे हमारी स्किन ऑयली हो जाती है। इससे बचने के लिए हमेशा अपने बैग में एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल रखें। चाहें तो फेस मिस्ट भी रख सकते हैं। जब भी आपको लगे कि आपका चेहरा बहुत ज्यादा ऑयली या चेहरे पर पसीना आ रहा है तो बस इसे सप्रे करें। ऐसा करने से आप फ्रेश फील करते हैं।

परफ्यूम

गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर से एक अलग सी गंध आती है। हालांकि ये हर किसी की बॉडी पर डिपेंड करता है लेकिन एक बड़ा टर्नऑफ होने के अलावा, यह संक्रमण भी पैदा कर सकता है और आपको बीमार कर सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए हमेशा अपने बैग में परफ्यूम की बोतल साथ रखें।

हेयर ब्रश

आपके बैग में हेयर ब्रश या कंघी जरूर होनी चाहिए, चाहे आपका बैग कितना भी छोटा हो। किसी भी जगह जाते समय हवा के कारण आपके बाल खराब हो जाते हैं जिसकी वजह से आपके बालो का hair style बिगड़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल अच्छे दिखें। तो अपने बैग में हेयर ब्रश को जरूर जगह दें।

DISCLAIMER-उपरोक्त जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
28-02-2026