यह हैं देश के सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट विलेज, सरकार ने किया है इन्हें सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव किया है घोषित

टूरिस्ट

देश के सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट विलेज आप भी घूम सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय ने देश के 35 सर्वश्रेष्ठ पर्यन गांवों की सूची घोषित कर दी है। इस लेख के अंत में आप इन गांवों की सूची भी देख सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ऐसे गांव को सम्मानित करना है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने वाले पर्यटन स्थल का सबसे अच्छा उदाहरण हो, समुदाय आधारित मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देता हो और आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय स्थिरता के लिए स्पष्ट प्रतिबद्धता रखता हो।

ऐसे चुने गए सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट विलेज

वर्ष 2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता के पहले संस्करण में कुल 35 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी गई। चयनित गांवों की सूची हमने नीचे दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी। आवेदन  https://www.rural.tourism.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए और इसी माध्यम पर उनकी जांच की गई तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया गया। आवेदन इन श्रेणियों के तहत आमंत्रित किए गए थे:

(i) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – हेरिटेज

(ii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कृषि पर्यटन

(iii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – शिल्प

(iv) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – जिम्मेदार पर्यटन

(v) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – वाइब्रेंट विलेज

(vi) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – साहसिक पर्यटन

(vii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – समुदाय आधारित पर्यटन

(viii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कल्याण

2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता प्राप्त गांवों की सूची।

क्र. सं.राज्यगाँववर्ग
1.जम्मू और कश्मीरदवारस्वर्ण 
2.केरलकंथालूरस्वर्ण
3.मध्य प्रदेशमाडलास्वर्ण
4.मिजोरमरीइकस्वर्ण
5.उत्तराखंडसरमोलीस्वर्ण
6.आंध्र प्रदेशलेपाक्षीरजत
7.अरुणाचल प्रदेशशेरगांवरजत
8.उतार प्रदेशकुरुआनारजत
9.छत्तीसगढसरोधादादररजत
10.लद्दाखहेमिसरजत
11।लक्षद्वीपकलपेनीरजत
12.गुजरातखिजड़ियारजत
13.ओडिशारघुराजपुररजत
14.राजस्थानमेनाररजत
15.तेलंगानापेमबर्थीरजत
16.हरयाणातालाबकांस्य
17.हिमाचल प्रदेशछितकुलकांस्य
18.झारखंडमेकलुस्कीगंजकांस्य
19.कर्नाटकहम्पीकांस्य
20.मध्य प्रदेशखोखराकांस्य
21.महाराष्ट्रपटगांवकांस्य
22.मेघालयकोंगथोंगकांस्य
23.नगालैंडडाइज़ेफ़ेकांस्य
24.पुदुचेरीतिरुनल्लारकांस्य
25.पंजाबनवांपिंड सरदारनकांस्य
26.राजस्थाननौरंगाबाद-श्री महावीरजीकांस्य
27.सिक्किमकितामकांस्य
28.तमिलनाडुवेट्टाइकरनपुदुरकांस्य
29.तमिलनाडुउल्लादाकांस्य
30.तेलंगानाचांदलापुरकांस्य
31.त्रिपुराविद्यासागरकांस्य
32.पश्चिम बंगालकिरितेश्वरीकांस्य
33.असमबिश्वनाथ घाटकांस्य
34.दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीवदेवकाकांस्य
35.गोवाकोतिगाओकांस्य

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें |
09-09-2026