कोलकाता रेप केस में आरोपी की वो गलतियां जिनकी वजह से पुलिस को मिल गया सबूत

कोलकाता रेप केस

कोलकाता रेप केस की वजह से देश भर में अस्पतालों में अफरा तफरी मची। कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। वहीं इस मामले में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब सामने आया है कि आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया, फिर शराब पी और वह घर आकर सो गया। सुबह उठने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोये। उसने खुद को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन एक गलती से वह पकड़ा गया।

कोलकाता रेप केस में नया खुलासा

कोलकाता पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने अपने जूते पर से खून के धब्बे नहीं धोए थे और वह पकड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के हवाले से बताया गया है कि , ‘अपराध करने के बाद आरोपी घर चला गया। सुबह देर तक वह सोता रहा। जब वह जागा तो उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपने कपड़े धो लिए। लेकिन पुलिस को तलाशी के के दौरान उसके जूते मिल गए। उसके जूते पर खून के धब्बे थे।

आरोपी से एक गलती ये भी हुई कि घटनास्थल पर वह ब्लूटूथ हेडफोन भूल आया था। इसी के जरिये पुलिस उस तक पहुंच सकी। यही मुख्य सबूत था, जिससे साबित हो सका कि वह अपराध स्थल पर था। पुलिस ने CCTV फुटेज से भी सबूत इकट्ठा किए हैं. पीड़िता के नाखूनों में जो खून और स्किन मिली है, वह भी आरोपी से मैच हुई है। लिहाजा, ये कहा जा सकता है कि आरोपी ने जूते नहीं धोए और घटनास्थल पर अपना ब्लूटूथ हेडफोन भूल आया, इन्हीं के जरिये पुलिस ने उसको शक के घेरे में लिया और वह पकड़ा गया।

ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप और हत्या के मामले से पूरे देश के डॉक्टर आक्रोशित हैं। वे प्रदर्शन कर रहे हैं, पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, तजब तक उनकी सुरक्षा से जुड़ी मांगे नहीं मानी जातीं। जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी और गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपराधी को मौत की सजा देने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026