सीसीटीवी पर काले रंग की पेंट फेंक एटीएम तोड़ने वाले बदमाश गिरफ्तार

👁️ 459 Views

सीसीटीवी पर काला रंग फेंक एटीम पर हाथ साफ करने वाले दो कुख्यात लुटेरे दिल्ली में धर दबोचे गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक एनकाउंटर के बाद छह राज्यों में सक्रिय एटीएम लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरे सुनसान इलाको के एटीएम को निशाना बनाते थे। एटीएम तोड़ने से पहले वह वहां लगे सीसीटीवी पर काले रंग का पेंट फेंक दिया करते थे।

स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान आबिद हुसैन और वकील उर्फ शकील के रूप में हुई है। उन्हें एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने दिल्ली के छतरपुर में 30 जुलाई की देर रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

एनकाउंटर की जगह इनसैट में बदमाश वकील उर्फ शकील

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम पिछले कई दिनों से एटीएम तोड़ने वाले बदमाशों पर काम कर रही थी। सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य साउथ दिल्ली में सक्रिय हो रहे हैं। उनका इरादा एक एटीएम को तोड़ना था। इसके लिए उन्होंने एटीएम की पहचान भी कर ली थी।  इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली की 30 जुलाई की रात वकील और आबिद हुसैन नामक बदमाश भाटी माइंस की तरफ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालत में बाइक सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। मगर उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम द्वारा धेर लिए जाने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया पुलिस की गोली वकील की दायीं पैर में लगी।

पुलिस के मुताबिक बदमाश वकील एटीएम लूट की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में लिप्त रहा है। वह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात, मध्य प्रदेश में भी वारदात कर चुका है। साल 2019 में वकील को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। लेकिन 2020 में जमानत पर बाहर आने के बाद से वह कई राज्यों में लंबित मुकदमों में वहां की अदालतों में पेश नहीं हो रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रु का इनाम घोषित था। उसे फरार घोषित करने की कार्रवाही भी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश काफी क्रूर थे और जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों पर भी हमला करते थे। गैंग के लोग सूनसान इलाको के उन एटीएम को निशाना बनाते थे जिनमें पहले गार्ड नहीं होता था। एटीएम तोड़ने से पहले वह वहां लगे सीसीटीवी पर काले रंग की पेंट फेंक दिया करते थे ताकी कैमरे में उनके चेहरे कैद ना हो सकें।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी |
22-03-2026