बिहार चुनाव में सोशल मीडिया कमांडो निभाएंगे अहम रोल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना महामारी के साए में हो रहे बिहार चुनाव में सोशल मीडिया कमांडो अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वोटर को अपनी पार्टी के पक्ष में करने से लेकर राष्ट्रीय नेताओं के भाषण को लाइव करने तक की जिम्मेवारी सोशल मीडिया कमांडो के कंधे पर है।

वैसे तो कोरोना महामारी के बीच हो रहे बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां डिजिटल तैयारी जोर शोर से कर रही हैं। मगर इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा आगे है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने करीब 10 हजार सोशल मीडिया कमांडो तैयार किए हैं।

सोशल मीडिया कमांडो स्मार्ट फोन से लैस होंगे। ये सोशल मीडिया कमांडो बूथ लेबल पर तैनात होंगे। इनका काम स्मार्ट फोन के जरिए पीएम मोदी का भाषण लाइव दिखाना है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने स्मार्ट फोन वाले 4 लाख कार्यकर्ताओं की पहचान भी कर ली है। हालांकि अभी पीएम मोदी की जनसभा की तारीख तय नहीं हुई है। बिहार में सोशल मिडिया पर एक हैशडैग #बिहार_में_ई_बा के नाम से चल रहा है। बीजेपी के सोशल मीडिया कमांडो इस पर राज्य सरकारल की उपलब्धियों को गिनवाने में लगे हैं। हालांकि विपक्ष के लोग इसका काट भी पोस्ट कर रहे हैं।

बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी की कम से कम नौ जनसभाएं होनी हैं। गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी ने 120 डिजिटल रथ भी उतारने का फैसला किया है। इन डिजिटल रथ के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू, राजद, कांग्रेस, लोजपा हम समेत कई पार्टियों ने डिजिटल माध्यम पर खासा फोकस किया है। लेकिन खास बात ये है कि इस डिजिटल तैयारी में बीजेपी आगे और अलग दिखती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका |
23-11-2026