बिहार में एनसीबी ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के पटना जोनल यूनिट ने 370 किलो गांजा जब्त किया है। इस सिलसिले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गांजे की यह खेप नारियल के ट्रक में रखी गई थी। बिहार चुनाव के समय गांजे की खेप का पकड़ा जाना बड़ी बात मानी जा रही है।

एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक गांजे की यह खेप भागलपुर के जीरो मील टोल प्लाजा से पकड़ा गया। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान ए के यादव, जी के शाह और आई. पाल के रूप में हुई है। जी के शाह उत्तरी बिहार का बड़ा गांजा तस्कर बताया जाता है। गांजे की खेप विशाखा पट्टनम से मधुबनी के लिए जा रही थी। इस कारवाई में जोनल निदेशक कुमार मनीष, इंटेलीजेंस अफसर धीरज कुमार और जूनियर इंटेलीजेंस अफसर विकास गिरी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गौरतलब है कि आंध्र-उडीसा की सीमा नक्सल प्रभावित है। यहां गांजे की खेती की जाती है। माना जाता है कि देश भर में गांजे की तस्करी यहीं से की जाती है। यहां से दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाड्डू, केरल, वेस्ट बंगाल तक तस्करी की जा रही है।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
15-10-2026