सपने में सेक्स देता है कई संकेत, जानिए किस तरह के सेक्स का क्या है संकेत

👁️ 520 Views

sex in dream-सपने में कई बार आप अपने जीवनसाथी या पुरानी मित्र के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसके भी मायने होते हैं। बशर्ते सपने में इसको किस तरह से देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि सपने में सेक्स देखने का मतलब किस तरह का संकेत होता है।

जीवनसाथी के साथ संबंध

सपने में सेक्स अगर जीवन साथी के साथ करते हुए देखते हैं तो मान्यता है कि यह जीवन का अर्थ प्रदान करता है। साथी के साथ अंतरंगता यह संकेत देती है कि आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतर रिश्ता रखते हैं और आने वाले समय में आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा कटने वाला है। यह सपना परिवार में नए सदस्य को लाने के विचार का भी संकेत देता है।

पूर्व साथी के साथ सपने में सेक्स

पूर्व साथी के साथ सेक्स आपकी आंतरिक मनोदशा का वर्णन करता है। इस तरह के सपने का मतलब जल्द शादी होने से भी है। लेकिन अगर विवाहित हैं और अपनी गर्ल फ्रेंड या ब्वाय फ्रेंड के साथ सपने में सेक्स करते हुए देखते हैं तो यह संकेत देता है कि सामाजिक, व्यक्तिगत कारणों से जिनसे आप दूर हो गए हैं उनसे लगाव की इच्छा आपमें आज भी है। कहते हैं कि इस तरह का सपना रूके हुए काम बनने का भी संकेत देता है।

गालों पर चुंबन

सपने में अगर किसी के गालों पर आप चुंबन करते हैं तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब यह भी है जिस शख्स के गालो पर आपने चुंबन किया है,आप उसे बेहद चाहते हैं। सपने में गालो पर चुंबन उस व्यक्ति के प्रति सम्मान, प्यार औऱ लगाव का सूचक है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
26-02-2026