सावन(sawan) 2020 हो गया शुरू जानिए महत्व

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

आज से सावन मास और भगवान शिव की आराधना का महोत्सव शुरू हो गया है। धर्म के अनुसार पूजा का तीसरा क्रम भी भगवान शिव है। शिव ही अकेले ऐसे देव हैं जो साकार और निराकार दोनों हैं। श्रीविग्रह साकार और शिवलिंग निराकार। भगवान शिव रुद्र हैं। हम जिस अखिल ब्रह्मांड की बात करते हैं और एक ही सत्ता का आत्मसात करते हैं, वह कोई और नहीं भगवान शिव अर्थात रुद्र हैं।

रुद्र हमारी सृष्टि और समष्टि है। समाजिक सरोकार से भगवान शिव से ही परिवार, विवाह संस्कार गोत्र, ममता, पितृत्व, मातृत्व, पुत्रत्व, सम्बोधन संबंध आदि अनेकानेक परम्पराओं की नींव पड़ी। भगवान शिव के बिना आस्था हो सकती है और न पार्वती जी के बिना श्रद्धा । शिव और शक्ति परस्पर तीनों लोकों के अधिष्ठाता हैं। पहली गर्भवती माँ जगतजननी पार्वती हैं। पहले गर्भस्थ शिशु कार्तिकेय हैं। पहले संबोधन पुत्र गणेश जी हैं। यह लघु परिवार ही सृष्टि का आधार है। वैवाहिक गुणों का मिलान मातृत्व और पितृत्व गुणों का ही संयोग है।
सावन मास क्या है? इस मास भगवान शिव और पार्वती जी का मांगलिक मिलन हुआ। विवाह। भोले नाथ का विवाह भी लोकमंगलकारी है। इसलिये सामाजिक सरोकार से भी विवाह को यही दर्ज़ा मिला है। परिवार चलता रहे। वंश परंपरा आगे बढ़ती रहे। भगवान का विवाह भी संकटकाल में हुआ।

तारकासुर…अमृत वरदान
तारकासुर ने अपने जप तप से ब्रह्मा जी वरदान मांगा कि वह सदा सर्वदा अजर और अमर रहे। वह कभी मरे ही नहीं। ब्रह्मा जी बोले, हरेक प्राणी की आयु निश्चित गया। जो आया है, उसे जाना भी होगा। दो बार ब्रह्मा जी वरदान दिए बिना लौट गए। तीसरी बार बात कुछ बनी। तारकासुर चतुर था। उसने कहा..ठीक है, यदि मेरी मृत्यु हो तो भगवान शिव के शुक्र से उतपन्न पुत्र के हाथों हो। ब्रह्मा जी ने तथास्तु कह तो दिया लेकिन संकट बढ़ गया। असुर ने तबाही मचानी प्रारम्भ कर दी। देवता भी ब्रह्मा जी को कहने लगे, क्या वरदान दे आये हो। न भगवान शिव विवाह करेंगे। न उनके पुत्र होगा। न तारकासुर मरेगा। बहुत अनुनय विनय के बाद भगवान शिव विवाह करते हैं। कार्तिकेय का जन्म होता है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026