Saree ke plate:खेसारी लाल यादव का “साड़ी के प्लेट” वाले गाने की खास बात आप भी जान लीजिए

saree ke plate

Saree ke plate: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को यूं ही नहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज का हिटमैन कहा जाता है। आजकल उनका एक और गाना धूम मचा रहा है। गाना ‘साड़ी के प्लेट’ रिलीज होते ही वायरल होना शुरू हो गया। इस गाने में उनके साथ नई एक्ट्रेस कनिष्का नजर आ रही हैं। पहले तीन दिनों में ही इस गाने ने 2 मिलियन व्यू बटोर लिए। इस गाने में खेसारी के साथ कनिष्का की केमिस्ट्री भी लोगों का दिल जीत रही है।

Saree ke plate: गाने की कुछ खास बातें

साड़ी के प्लेट एक रोमांटिक गाना है। इसमें भोजपुरी संगीत के सभी मसाले जैसे मस्ती, रोमांस और एनर्जी सब कुछ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। इन दोनों की आवाज फिलहाल लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दोनों की गायकी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। इस गाने के डीके दिवाना ने लिखा है। गाने का संगीत आर्य शर्मा का है। खास बात इसके वीडियो निर्देशन में भी है जिसका श्रेय लक्की विस्वकर्मा का है।

खेसारीलाल यादव की बातः

खेसारीलाल यादव का कहना है कि यह गाना हर किसी के दिल के करीब होगा। वह गाने से जुड़े टीम के हरेक सदस्य की तारीफ करते हैं। इस गाने को आर जे म्यूजिक के अधिकारिक यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की बेहतरीन फिल्मांकन और एडिटिंग ने इसे और भी मनोरंजक बना दिया है। इस गाने के डीओपी के तौर पर राहुल यादव ने संभाला है।

आनंद कुमार संतु ने एडिटर के तौर पर इसे क्रिएटिव रूप दिया है। गाने के निर्माण में प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा और कला निर्देशन में आर्यन उदयराज का अहम रोल रहा है। गाने के डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है। खेसारीलाल का यह गाना दर्शकों के लिए बेहतरीन तोहफा माना जा रहा है। गाने की लोकप्रियता देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह व्यू के सारे रिकार्ड तोड़ देगा।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
15-09-2026