sapne me mithai dekhna-सपने में मिठाई किस रूप में देखा है आपने जानिय यहां इसका क्या है मतलब

sapne me mithai dekhna

sapne me mithai dekhna-दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नींद के दौरान सपने ना आते हों। कई बार सपने कुछ इस अंदाज में आते हैं कि इंसान ने पहले कभी सोचा भी ना होगा। लोग कहते हैं कि दिन भर आदमी जो सोचता है वही सब सपने में दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र का मानना है कि हरेक सपना कोई ना कोई अर्थ लिए होता है। नींद में आने वाला सपना भविष्य में होने वाली घटना का संकेत देता है।

sapne me mithai dekhna hindi

सपने में यदि आपने खुद को मिठाई खाते देखा है तो यह शुभ सपना माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना बिगड़े काम बनने का संकेत देता है। आपके मान सम्मान में तरक्की होने वाली है, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। कुल मिलाकर ऐसा सपना आपके जीवन में मिठास घोलने वाला हो सकता है। यदि आप सपने में खुद को मिठाई बनाते हुए देखते हैं तो भी यह शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना भविष्य में मिलने वाली सुख समृद्धि की संकेत दे रहा है। इस तरह के सपने का अर्थ धन प्राप्ति और कारोबारी विकास से भी लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें-

सपने में मिठाई बांटते देखने का मतलब बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना किसी शुभ सूचना मिलने का संकेत देता है। आपको नौकरी मिल सकती है या है तो तरक्की हो सकती है। आपको वर्तमान कारोबार में भी उल्लेखनीय सपलता मिल सकती है। यदि आप सपने में हाथ से मिठाई गिरता हुआ देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस तरह का सपना भविष्य में होने वाली आर्थिक हानि का संकेत देता है। यदि आप सपने में खुद को मिठाई चोरी करते हुए देखते हैं तो यह भी बहुत अशुभ सपना माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना परेशानी से आपके भागने वाले स्वभाव का संकेत देता है।

अस्वीकरण-इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
11-09-2026