सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब

सपने में शादी देखना मन में उत्साह तो जगाता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह हमेशा सुखद खबर नहीं लाता। जानें खुद की शादी, बारात या किसी और के विवाह को सपने में देखने का क्या है सही फल।
सपने में ळादी देखना शुभ या अशुभ संकेत

रात को देखे गए सपने अक्सर लोगों के मन में कई सवाल छोड़ जाते हैं। इनमें शादी से जुड़े सपने सबसे अधिक खोजे जाने वाले विषयों में शामिल हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि सपने में शादी देखना शुभ होता है या अशुभ। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ सपने की परिस्थिति, उसमें मौजूद लोगों और आपके वर्तमान जीवन से जुड़ा माना जाता है।

यह भी पढ़ेंः सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ

यदि आपने हाल ही में अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की शादी का सपना देखा है तो उसके अलग-अलग संकेत हो सकते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं।

शादी से जुड़े सपनों के पीछे छिपे हैं भविष्य के ये 5 बड़े राज

शादी का नाम सुनते ही मन में खुशियों के लड्डू फूटने लगते हैं, लेकिन जब यही शादी आपके सपने में दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके मायने बदल जाते हैं। ड्रीम साइंस में शादी से जुड़े अलग-अलग हालातों को अलग-अलग संकेतों से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ेंः सपने में मृत्यु संकेत देती है कई, नजरअंदाज ना करें

1. सपने में अपनी खुद की शादी देखना

अक्सर लोग यह सोचकर खुश हो जाते हैं कि उन्होंने सपने में खुद की शादी देखी है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को दूल्हा या दुल्हन के रूप में देखता है, तो भविष्य में उसे किसी बड़ी बाधा, बीमारी या आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः शिव मंदिर में पूजा का सपना देता है यह संकेत जानकर हो जाएंगे प्रसन्न

2. किसी और की शादी में शामिल होना

अगर आप सपने में किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी अजनबी की शादी देखते हैं, तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-शांति आने वाली है और आपके जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे।

3. सपने में बारात देखना

शादी की बारात को सपने में देखना अच्छा नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार, यदि आप बारात देखते हैं, तो यह किसी अप्रिय समाचार या स्वास्थ्य संबंधी समस्या की चेतावनी हो सकती है। यह आपके मानसिक तनाव के बढ़ने का भी सूचक है।

4. शादी का जोड़ा या गहने देखना

यदि आप सपने में लाल रंग का जोड़ा, मंगलसूत्र या शादी के गहने देखते हैं, तो यह आपके जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। यह सुख-समृद्धि और धन लाभ की ओर इशारा करता है।

5. प्रेमी या प्रेमिका से शादी का सपना

यदि आप अपने पार्टनर के साथ फेरे लेते हुए खुद को देखते हैं, तो यह आपकी अंतरात्मा की इच्छा को दर्शाता है। यह सपना बताता है कि आप उस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं, हालांकि स्वप्न शास्त्र में इसे वास्तविकता में होने वाली शादी में देरी का संकेत भी माना गया है।

अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026