सपने में दिख जाएं आभूषण गहने तो यहां जानिए शुभ अशुभ संकेत

sapne me abhushan ः सपने में व्यक्ति कई चीजें देखता है। स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली चीजों के बारे में कहा गया है कि यह जीवन से जुड़ी संकेत देती हैं। सपने में गहने देखना भी इन्हीं में से एक है। इसके भी कई संकेत मिलते हैं। कई मामलो में सपने में गहने देखना शुभ तो कई मामलो में अशुभ भी माना गया है।

गहने दिखने के शुभ फल

सपने में आभूषण अगर उपहार में मिलते हुए देखें तो इसका मतलब होता है कि आपको व्यापार या नौकरी आदि में सफलता मिलने वाली है। सोने के आभूषण खरीदने का सपना जीवन में आने वाली तरक्की का संकेत देता है। सपने में सोने के आभूषण देखने का मतलब होता है कि आप खुद को वास्तविक जिंदगी में एक अच्छे गुणों वाला व्यक्ति मानते हैं। गहने उपहार में मिलने का सपना मान सम्मान में वृद्धि और शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है। चांदी के गहनो का सपना यह संकेत देता है कि अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह की बात जल्द सफल हो सकती है। सपने में चांदी के गहने मिलना शुभ संकेत का सूचक है। सपने में कान के झूमके देखना शुभ माना गया है इसका मतलब है कोई खुशी आपके घर आने वाली है। सपने में सोने की चेन देखें तो समझ जाएं कि आपका रिश्ता आपके दोस्तों और परिवार से और मजबूत होने वाला है।

ऑफर-https://www.amazon.in/gp/f.html?C=3I7IUZR9ESP3T&K=1N1NPO4ENB88E&M=urn:rtn:msg:202307150403113d5733c159b9402ebbf41c527710p0eu&R=31H02LDVY23HX&T=C&U=https%3A%2F%2Fwww.amazon.in%2FL%2F26190111031%2F%3Fref_%3Dpe_404181_824002881&H=D2ZMMAIXJHSOMWKOCZWAVO0ZE5MA&ref_=pe_404181_824002881

सपने में आभूषण दिखने के अशुभ फल

अगर सपने में आभूषण गहने की चोरी दिखाई दे तो इसका फल अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना निकट भविष्य में आपके साथ कुछ बुरा होने का संकेत देता है। ऐसे में आपको संभल कर रहना चाहिए। वाद विवाद से खुद को दूर रखना ही बेहतर होता है। यदि सपने में आपको एक साथ काफी सारे गहने एक साथ रखे दिखाई दे जाएं तो समझ जाइए कि आपकी जेब ढीली होने वाली है। ऐसे में पैसों का खर्च सोचसमझ कर करना आरंभ कर दीजिए। अगर सपने में आप खुद को गहने पहने हुए देखते हैं तो मान्यता है कि यह किसी करीबी की होने वाली मृत्यु का संकेत देता है। अगर सपने में आप गिरा हुआ आभूषण पाते हैं तो यह संकेत है कि धन हानि होने वाली है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच |
17-09-2026