सपने में धन दिखाई दे तो क्या है इसका मतलब जानिए सिर्फ यहां

👁️ 565 Views

Money in Dream सोने के बाद व्यक्ति दूसरी दुनिया में पहुंच जाता है। अक्सर गहरी नींद में आदमी स्वप्न लोक में पहुंच जाता है। वैसे तो स्वप्न लोक के रहस्य को अभी तक कोई नहीं समझ पाया है। अक्सर व्यक्ति को सोने के बाद सपने आते हैं। सपने में कुछ ना कुछ ऐसा घटित होता है, जो अच्छा या बुरा हो सकता है। कुछ सपने डरा देते हैं तो कुछ सुकून भी देते हैं। सपने भले ही आकर चले जाते हों लेकिन वो अपने पीछे कुछ ना कुछ संकेत जरूर छोड़ जाते हैं। स्वप्न शास्त्र इन्हीं संकेतो को बताता है। इस लेख में सपने में धन दिखाई देने का मतलब क्या होता है यह बताने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/pani-ka-sapna-kahta-hai-bahut-kuch-deta-hai-yah-sab-sanket/

धन के इस तरह के सपने होते हैं शुभ

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में धन या दौलत का देखना शुभ अशुभ दोनो तरह का परिणाम दे सकता है। अगर सपने में कोई व्यक्ति आपको पैसा दे रहा है तो यह शुभ संकेत है। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को जीवन में जल्ह धन का लाभ होने वाला है। इसी तरह सपने में नोट दिखने का अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिती ठीक होने वाली है। इसी तरह अगर आप सपने में बैंक या किसी जगह पर पैसा जमा करवाते हुए दिखाई देते हैं तो यह भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके पास पैसा आने वाला है।

ऐसे सपने देते हैं अशुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सिक्के का सपना या सपने में सिक्के का खनकना अशुभ संकेत देता है। कहते हैं कि ऐसा सपना भविष्य में होने वाली आर्थिक परेशानी का अलर्ट है। भविष्य में पैसों के किल्लत से जूझना पड़ सकता है। सपने में अगर पैसे गुम हो जाएं या फटे हुए नोट दिखें तो यह भी अशुभ संकेत है। इसका मतलब धन हानि या व्यापार में होने वाले नुकसान का संकेत है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026