Rice-कौन सा चावल हो सकता है फायदेमंद पूरी बात जानिए

Rice
👁️ 513 Views

Rice-चावल हर भारतीय घर का भोजन है। आमतौर पर हमारे यहां सफेद चावल खाया जाता है। बाजार में ब्राउन, रेड और ब्लैक राइस भी मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा चावल सेहत के लिए कम नुकसानदायक या फायदेमंद हो सकता है। सफेद चावल एक सीधा कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें चोकर की कमी होती है। माना जाता है कि हमारा शरीर इसके पोषक तत्वों और कार्बोहाइड्रेट को आसानी से अवशोषित कर सकता है।

Rice कौन से चावल का क्या फायदा

ब्लैक राइस, ब्राउन राइस और रेड राइस सफेद चावल की तुलना में अधिक सेहतमंद माने गए हैं। सफेद चावल हमारा शरीर आसानी से तोड़ सकता है। इसमें फाइबर और वसा की मात्रा भी कम होती है। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प होता है जिन्हें तुरंत उर्जा की जरूरत होती है। एथलीट और लंबे समय तक व्यायाम करने वाले व्यक्ति के लिए यह उचित आहार माना जाता है।

ब्राउन राइस कांपलेक्स कार्बोहाइड्रेट है और प्रोटीन और वसा से भरपूर होता है। इसे पचाना उन लोगों के लिए कठिन हो सकता है जो विशिष्ट पाचन समस्याओं से ग्रसित हैं। सफेद चावल से जलन तेजी से कम करता है मगर ब्राउन राइस धीमे काम करता है। गंभीर दस्त जैसी समस्याओं में भी सफेद चावल ही मददगार साबित होता है।

रेड राइस आमतौर पर महंगा होता है। यह आमतौर पर इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। एंटीआक्सीडेट से भरपूर रेड राइस में कई एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें सेलेनियम, बिटामीन -सी और बीटी कैरोटीन होते हैं। इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। ब्लैक राइस काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन आंखो के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोथैपी जैसे जोखिमो को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026