व्हेल शार्क पर शोध, सामने आई ये सारी नई जानकारियां

👁️ 525 Views

व्हेल शार्क एक समुद्री मछली है और दुनिया के सबसे विशाल जीवों में से एक है। जब यह विशालकाय जीव महासागरों में घूमता है तो बड़े-बड़े पनडुब्बी जहाज और समुद्री जीव इसको देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। इतनी विशालकाय होने के बावजूद भी व्हेल इंसानो के लिए बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होती।

व्हेल शार्क पर किए गए एक शोध में कई नई जानकारियां सामने आईं हैं। इस शोध में बताया गया है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी समूद्री मछली है। यही नहीं शोध के मुताबिक व्हेल शार्क सबसे बड़ा सर्वाहारी जीव है। इसके पहले कोडियक भालू को सबसे बड़े सर्वाहारी के रूप में जाना जाता था।

व्हेल को लेकर आस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस के जीव वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया। यह शोध जर्नल इकोलॉजी में प्रकाशित हुआ। व्हेल दुनिया की सबसे बड़ी जीवित मछली है। यह 18 मीटर तक बढ़ सकती है। इसका वजन करीब 34 टन होता है। यह विशालकाय मछली 100 साल तक जीवित रह सकती है।

व्हेल का खाना

आमतौर पर व्हेल शार्क के लिए माना जाता था कि यह क्रिल, झींगा और छोटी मछलियां ही खाती है लेकिन आस्ट्रेलिया के निंगलू रीफ के पास इन मछलियों पर किए गए शोध से पता चला कि यह क्रिल के साथ साथ शैवाल को भी खाती हैं। व्हेल शार्क पौधे खाती हैं इसकी पुष्टि इनके बायोप्सी नमूनों के विश्लेषण से हुई हैं। दैनिक हिंदूस्तान में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस के फिश बायोलॉजिस्ट डा. मार्क मीकन के मुताबिक व्हेल शार्क के भोजन के बारे में अब तक जानकारी में रही चीजों पर दुबारा पुनर्विचार की जरूरत है।

उनके मुताबिक आमतौर पर जो धरती पर सबसे बड़े जीव है वो हमेशा से शाकाहारी रहे हैं। वहीं समुद्र के बारे में यह धारणा रही है कि जो सबसे बड़े व्हेल और शार्क जैसे जीव होते हैं वो हमेशा से शाकाहारी रहे है। लेकिन शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि जमीन औऱ पानी में जीवों के विकास से जुड़ी प्रणाली अलग है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026