रविशंकर प्रसाद ने गिनवाए विकास के काम

👁️ 455 Views

पटना, इंडिया विस्तार। रविशंकर प्रसाद ने बिहार औऱ देश भर में हो रहे विकास कार्यों को गिनवाया। बिहार चुनाव में भाजपा प्रत्याशिय़ों के समर्थन में जनसभाएं करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालो में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

केंद्रीय  विधि एवं न्‍याय और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सिकटी (अररिया), खजौली(मधुबनी) व बेनीपट्टी(मधुबनी) में जनसभाएं की। इस अवसर पर सरकार के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने में संचार सेवा है। हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर पानी की सुविधाएं हैं। यह नरेंद्र मोदी सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों में अभूतपूर्व विकास हुए हैं, चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में, आज बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हर गांव को सड़कों से जोड़ दिया गया है और आने वाले समय में विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे।

रविशंकर प्रसाद ने कि आज देश की सेना सशक्त व मजबूत है। बिहार रेजिमेंट की सेना भी देश की रक्षा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बन रहा है यह भी नरेंद्र मोदी जी की देन है।उन्होंने कहा कि वे भी इस मुकदमे में मंदिर निर्माण पक्ष के वकील थे।

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नौवीं फेल हैं और वह दस लाख युवाओं को नौकरी देने की बात करते हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा को जिताकर बिहार में भयमुक्त सरकार बनाने की अपील की।

 

 

 

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को |
10-03-2026