चीन से तनाव के बीच सेना का संयुक्त अभ्यास, राजनाथ सिंह पहुँचे लेह

👁️ 491 Views

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लेह के स्टकना में पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री के सामने पैरा कमांडोज ने शानदार प्रदर्शन किया। पैंगॉन्ग झील के पास पैरा कमांडोज ने युद्ध अभ्यास किया है। पैंगॉन्ग झील वही इलाका है, जहां सबसे पहले भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे। आज भारत पैंगॉन्ग झील के पास अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

पूर्वी लद्दाख में जब भारत और चीन के बीच विवाद शुरू हुआ था, तब आगरा और दूसरी जगहों से पैरा कमांडोज को लद्दाख भेजा गया था। युद्ध के हालात को देखते हुए पैरा कमांडोज की तैनाती की गई थी। पैरा कमांडोज को ऊंची पहाड़ी वाले इलाके जैसे गलवान घाटी, पैंगॉन्ग लेक और दौलत बेग ओल्डी में युद्ध लड़ने के लिए तैनात किया गया था।

हर मोर्च पर तैयार है भारत

भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की कोशिश जारी है और चीनी सेना कई इलाकों से पीछे भी हट रही है, लेकिन भारत हर मोर्चे पर तैयार है। दुश्मन के इलाके में ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पैरा कमांडोज की तैनाती की गई है। इस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने दिखाया जा रहा है कि पैरा कमांडोज कैसे ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं।


सेना और वायु सेना का संयुक्त अभ्यास

बताया जा रहा है कि 13 हजार 800 फीट की ऊंचाई से पैरा कमांडोज आज ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। वायुसेना के कई हेलिकॉप्टर पैंगॉन्ग झील के पास मंडरा रहे हैं। थल सेना और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल के लिए भी यह ऑपरेशन काफी महत्वपूर्ण है। भारत, चीन को बता रहा है कि हम हर चालबाजी का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

PM मोदी के बाद राजनाथ का दौरा

सीमा पर तनाव कम करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत का दौर जारी है। दूसरी ओर देश के दिग्गज नेता लद्दाख के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। लेह की जमीन से चीन को पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कह दिया था कि हिंदुस्तान पर बुरी नजर ड्रैगन को महंगी पड़ने वाली हैं।

पीछे हट रही है चीनी सेना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये दौरा उस वक्त हो रहा है, जब सीमा में तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की बातचीत जारी है। कई मोर्चों पर चीन के वापस जाने की सहमति बन गई है। छह जुलाई से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और अब तनातनी वाले ज्यादातर स्थानों से सैनिक पीछे हट गए हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026