रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)का जन्म दिन जानिए उनके बारे में चर्चित ये दिलचस्प किस्से

Rajnath singh
👁️ 556 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]


नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)के राजनीतिक कद के बारे में वैसे तो बताने की जरूरत नहीं। लेकिन यह बताना जरूरी है कि राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) के राजनीतिक जीवन के कई किस्से बड़े दिलचस्प हैं। इनमें सबसे चर्चित है साल 1976 में यूपी के जेल की एक घटना। यह इमरजेंसी के दौर का समय था। दो राजनीतिक कैदियों में बातचीत हो रही थी। एक जवान था तो दूसरा बुजुर्ग। बुजुर्ग कैदी युवा कैदी का हाथ देख रहा था। हाथ देखने वाला बुजुर्ग बोला तुम एक दिन बहुत बड़े नेता बनोगे। हाथ जिस जवान का था वो बोला कितना बड़ा गुप्ता जी। बुजुर्ग ने कहा यूपी के सीएम जितना बड़ा। नौजवान हंस दिया। 24 साल का था। उसकी पार्टी तीसरे चौथे नंबर पर रहती थी। ऐसे में सीएम बनना बहुत ज्यादा दूर की कौड़ी थी। कहते हैं कि हाथ देखने वाले वो बुजुर्ग थे, जनसंघी दौर के नेता रामप्रकाश गुप्त। राम प्रकाश गुप्त इमरजेंसी के दौर में यूपी के सबड़े बड़े जनसंघी नेता थे। 1967 में जब यूपी में चौधरी चरण सिंह की सरकार बनी थी, तब वह डिप्टी सीएम थे। 1977 में जनता पार्टी के जीतने के बाद भी वह यूपी में काबीना मंत्री बने। 1989 में बीजेपी नए सिरे से मजबूत होकर उभरी। 1991 में कल्याण सिंह की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी। राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) भी मंत्री बने। माध्यमिक शिक्षा के। उसके पहले राजनाथ संगठन की राजनीति कर रहे थे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। फिर विधान परिषद पहुंच गए थे। शुरुआत तो 77 में ही हो गई थी जनता लहर में वह भी मिर्जापुर से विधायक बन गए थे।


1991 में राजनाथ(Rajnath Singh) नकल अध्यादेश के चलते मशहूर हुए। इसमें नकलची विद्यार्थियों को एग्जाम हॉल से गिरफ्तार किया जाता था और जमानत कोर्ट से मिलती थी। पूरे प्रदेश में सनाका खिंच गया था। नकल का नामोनिशान नहीं। नतीजतन, पास का पर्सेंट बुरी तरह गिरा।


बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद कल्याण सिंह ने 6 दिसंबर 1992 को इस्तीफा दे दिया। 1993 में यूपी में चुनाव हुए। सपा-बसपा गठबंधन ने बीजेपी को 213 के बहुमत आंकड़े से बहुत पीछे 177 पर रोक दिया। खुद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के पास की महोना सीट से चुनाव हार गए। सब बोले कि राजनाथ (Rajnath Singh)को शिक्षकों और बच्चों की हाय लगी है।

राजनाथ(Rajnath Singh)के सियासी कद पर इस हार से फर्क नहीं पड़ा। कुछ ही महीनों में अटल ने उन्हें अपनी कैबिनेट में ले लिया। कृषि मंत्री बना दिए गए राजनाथ। 1999 में कल्याण के जाने के बाद रामप्रकाश गुप्त को यूपी की गद्दी सौंपी गई और 11 महीने बाद राजनाथ सिंह सीएम बनाए गए। इस तरह जेल की वह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई। 2005 में आडवाणी पाकिस्तान गए. जिन्ना की तारीफ की वहां. यहां संघ के लोग नाराज हो गए। आडवाणी लौटे, इस्तीफा दिया और नए सिरे से पार्टी अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई। और रुकी राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) पर। 2009 तक अध्यक्ष रहे दो टर्म। राष्ट्रीय नेता बन गए। 2009 में गाजियाबाद से चुनकर लोकसभा भी पहुंच गए।

2013 में जब अगले लोकसभा चुनावों की हलचल जोरों पर थी। सब मान चुके थे कि संघ के आशीर्वाद से गडकरी दोबारा अध्यक्ष बन जाएंगे। मगर एक बार फिर राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)अध्यक्ष बन गए।

2014 में मोदी सरकार बनी राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)गृहमंत्री बनाए गए। 2019 में उन्हें रक्षा मंत्री की कुर्सी सौंपी गई।

आगे जानिए https://indiavistar.com/6-bridge-opening-at-jammu-kashmir/

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026