शिल्पा के पति राज कुंद्रा, मलाड का बंगला और अश्लील वीडियो का कनेक्शन

👁️ 488 Views

डेस्क। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और मुंबई के मलाड के एक बंगले में गहरा कनेक्शन है। मुंबई में पोर्न वीडियो के मामले में 4 फरवरी को इसी बंगले में छापेमारी कर पोर्न वीडियो रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मलाड (पश्चिम), मड क्षेत्र के इस बंगले में अश्लील वीडियो बनाया जाता था। मुंबई में हर साल सैकड़ों की संख्या में लड़के-लड़कियां फिल्मों में काम करने का सपना लेकर पहुंचते हैं। वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में काम देने के बहाने उनसे इस तरह के वीडियो बनाए जाते थे। इन अश्लील वीडियो को कई मोबाइल एप्स और पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात को इसी रैकेट में गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी रैकेट केस में उनका नाम सामने आया है। पुलिस ने राज के साथ कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का केस दर्ज किया था। जांच के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। वह इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम |
07-04-2026