आस्था स्थल जो पर्यटन और पुण्य दोनो का लाभ देते हैं

👁️ 523 Views

प्रभु श्रीराम और माता सीता से जुड़े आस्था स्थल श्रद्धालुओं को पर्यटन और पुण्य दोनो का लाभ देते हैं। बिहार के मधुबनी में स्थित एसे चार स्थलों पर वर्ष भर आस्थावानों का आगमन होता है। ये आस्था स्थल श्रद्धा से प्रभु को नमन के साथ मिथिलांचल की संस्कृति और खानपान का भी अनुभव कराते हैं।

इस धार्मिक पर्यटन का अभिन्न अंग है वार्षिक मध्यमा परिक्रमा जिसमें श्रद्धालु 15 आस्था स्थल पर जाते हैं। कई वे स्थान हैं जहां श्रीराम स्वयंवर से पहले अनुज लक्ष्मण व गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचे थे। चार स्थल भारत औऱ शेष नेपाल में हैं। इस वर्ष परिक्रमा नेपाल स्थित जनकपुर से आरंभ हो चुकी है। यह सात मार्च को पूरी होगी।

मधुबनी के हरलाखी प्रखंड में कल्याणेश्वर महादेव हैं। कहा जाता है कि राजा जनक ने कल्याणेश्वर महादेव की स्थापना की। हरलाखी में ही फुलहर है जहां माता सीता प्रतिदिन मां गिरजा के पूजन को आती थीं। यहीं वह फुलवारी थी जहां माता सीता औऱ प्रभु श्रीराम ने एक दूसरे को पहली बार देखा था। मधुबनी में ही करूणा नामक स्थान है जहां विवाहोपरांत विदाई के समय सखियों ने माता सीता को जल पिलाया था। विशौल वह जगह है जहां श्रीराम ने लक्ष्मण और गुरू विश्वामित्र के साथ विश्राम किया था। इस धार्मिक यात्रा के अन्य प्रमुख स्थल नेपाल में हैं। मधवापुर प्रखंड के निकट मटिहानी से श्रीराम के विवाहोत्सव की रस्म के लिए मिट्टी लाई गई थी। इससे इस जगह का नाम मटिहानी पड़ा। यहीं जलेश्वर महादेव हैं जिनकी स्थापना राजा जनक ने की थी। नेपाल में ऐसा ही एक आस्था स्थल है धुव्र कुंड जहां नगर भ्रमण के दौरान श्रीराम, लक्षमण व विश्वामित्र पहुंचे थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026