दिल्ली में पारदी गैंग के खिलाफ ऑपरेशन — दो कुख्यात अपराधी पकड़े गए

पारदी गिरोह गिरफ्तारी
👁️ 342 Views

दिल्ली में पारदी गैंग की गिरफ्तारी हुई है। अपराध शाखा की टीम ने पारदी गैंग के दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो चार राज्यों में 60 से ज्यादा मामलों में शामिल रहे हैं। दोनों पर मध्य प्रदेश पुलिस ने ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम हैं अरुण पारदी (37) और तेगा पारदी, दोनों जिला गुना, मध्य प्रदेश के रहने वाले। पारदी गिरोह लंबे समय से हत्या, डकैती, घरों में चोरी और रात के समय हमलों के लिए कुख्यात रहा है।

कैसे हुई पारदी गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी

दक्षिण दिल्ली में हाल के दिनों में रात में घरों में सेंधमारी की घटनाएँ बढ़ीं। जांच में पारदी गिरोह की भूमिका सामने आई।
14 नवंबर 2025 को विशेष इनपुट मिला कि गिरोह के दो सदस्य शाहाबाद रेलवे स्टेशन, द्वारका के पास आने वाले हैं।

इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत की टीम ने तुरंत घेरा बनाया और दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। इस टीम में प्रधान सिपाही दिनेश, प्रधान सिपाही सुशील, प्रधान सिपाही अंकित, प्रधान सिपाही भंवर और प्रधान सिपाही गौरव शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी राजपाल डबास के पर्यवेक्षण और डीसीपी हर्ष इंदौरा के मार्गदर्शन में हुई।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी एक घूमंतू पारदी गिरोह से जुड़े हैं, जो अस्थायी डेरे बनाकर राज्य बदलते रहते हैं।
दिन में ये खिलौने और छोटी वस्तुएँ बेचते हैं ताकि शक न हो, और रात में घरों में घुसकर हमला और चोरी करते हैं।

जरुर पढ़ेंः crime story: बाप रे बाप इतनी डिग्रीयां हासिल करने वाला डकैत!

• अगर कोई जाग जाए, तो गिरोह उस पर अचानक हमला कर भाग निकलता है।
• चोरी के बाद मिनटों में शहर बदल देते हैं।
• दोनों आरोपी कई मामलों में फरार चल रहे थे।

अरुण पारदी हत्या और कई गंभीर मामलों में वांछित था और 2015 के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ।
तेगा पारदी 2001 से मामलों में शामिल है और 2024 में पुलिस हिरासत से भाग गया था।

दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह गिरफ्तारी अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

latest post:

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
06-04-2026